सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Reports Says Kantara Actor Sapthami Gowda To Star Opposite Sriimurali In Ugrayudham

‘कांतारा’ फेम एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा इस पीरियड एक्शन ड्रामा में आएंगी नजर! बड़े लेवल पर हो रही फिल्म की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 30 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Sapthami Gowda: एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही एक्टर श्रीमुरली के साथ आने वाली पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आ सकती हैं। 

Reports Says Kantara Actor Sapthami Gowda To Star Opposite Sriimurali In Ugrayudham
‘उग्रयुद्धम’ फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सप्तमी गौड़ा ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर सूरी की फिल्म ‘पॉपकॉर्न मंकी टाइगर’ से की थी। इसके बाद उन्हें ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ से बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है। अब उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

Trending Videos


500 साल पहले की कहानी पर होगी फिल्म 
एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा जल्द ही एक्टर श्रीमुरली के साथ आने वाली पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘उग्रयुद्धम’ में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक सप्तमी को इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है।इस फिल्म को डेब्यू डायरेक्टर पुनीत रुद्रनाग डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इसे जयाराम देवसमुद्रा सुरम मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें इतिहास और फिक्शन देखने को मिलेगा। कहानी लगभग 500 साल पहले के समय पर आधारित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमुरली ने ‘उग्रयुद्धम’ को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट
यह पहली बार होगा जब सप्तमी गौड़ा और श्रीमुरली एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। श्रीमुरली ने ‘उग्रयुद्धम’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है और अपने किरदार के लिए वह खास तैयारी भी कर रहे हैं। खबर है कि वह इस फिल्म में एक नए लुक में नजर आएंगे, जो फिल्म के ऐतिहासिक माहौल के मुताबिक होगा। फिलहाल सप्तमी के रोल को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हाल ही में ‘द राइज ऑफ अशोका’ में नजर आने के बाद ‘उग्रयुद्धम’ उनकी फिल्मों की लिस्ट में एक बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही है। फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर संकेथ (मैसूर), आर्ट डायरेक्टर अमर और वीएफएक्स का काम निर्मल कुमार संभाल रहे हैं, जो ‘सलार’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SriiMurali (@sriimurali)




‘हलागली’ में भी नजर आएंगी सप्तमी
‘उग्रयुद्धम’ के अलावा सप्तमी गौड़ा एक और पीरियड फिल्म ‘हलागली’ में भी नजर आएंगी, जिसे सुकेश नायक डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें धनंजय भी उनके साथ हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed