{"_id":"6ad9dc78c44503dc3703b00a","slug":"devi-sri-prasad-going-to-acting-debut-from-yellamma-gets-march-5-2027-release-date-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवी श्री प्रसाद: एक्टिंग में डेब्यू करने को तैयार म्यूजिक कंपोजर, सामने आई 'येल्लम्मा' की पहली झलक","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
देवी श्री प्रसाद: एक्टिंग में डेब्यू करने को तैयार म्यूजिक कंपोजर, सामने आई 'येल्लम्मा' की पहली झलक
Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:24 PM IST
सार
- म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद अब अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं।
- वह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को म्यूजिक दे चुके हैं।
- जानिए बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
देवी श्री प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद अपकमिंग फिल्म 'येल्लम्मा' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने बुधवार को रिलीज डेट की घोषणा की और साथ ही फिल्म का 'फर्स्ट लुक' भी जारी किया।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्स्ट लुक में क्या है?
'फर्स्ट लुक' में देवी श्री प्रसाद एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में मुख्य किरदार 'पर्शी' की भूमिका निभा रहे हैं। पहली झलक में नजर आता है कि फिल्म ग्रामीण इलाके पर आधारित है। फिल्म को वेणु येल्डंडी ने लिखा और निर्देशित किया है। वह इससे पहले 'बालगम' का निर्देशन कर चुके हैं।

कृष्णराज: मशहूर गायक का हुआ निधन, संगीतकार देवा के साथ किया था काम; 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी श्री प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
'येल्लम्मा' की शूटिंग अभी चल रही है। यह फिल्म पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।
'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' बैनर तले एक अभिनेता के रूप में 'येल्लमा' उनका पहला प्रोजेक्ट है। मेकर्स ने जनवरी 2026 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और बाद में फिल्म की एक झलक भी साझा की थी। हालांकि कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
'येल्लम्मा' की शूटिंग अभी चल रही है। यह फिल्म पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।
'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' बैनर तले एक अभिनेता के रूप में 'येल्लमा' उनका पहला प्रोजेक्ट है। मेकर्स ने जनवरी 2026 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और बाद में फिल्म की एक झलक भी साझा की थी। हालांकि कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कृष्णराज: मशहूर गायक का हुआ निधन, संगीतकार देवा के साथ किया था काम; 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
देवी श्री प्रसाद का वर्कफ्रंट
- प्रसाद कई लोकप्रिय तेलुगु फिल्मों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं।
- इनमें अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' भी शामिल है।
- इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।
- प्रसाद की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'येल्लम्मा' 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The world of #Yellamma awaits! ❤️🔥 Witness it on the BIG SCREENS from MARCH 5th, 2027! 💥 Releasing in Telugu, Tamil, Hindi, Kannada & Malayalam! #YellammaFromMarch5th Rockstar 🌟 @ThisIsDSP @VenuYeldandi9 #DilRaju #Shirish @HR_3555 @muraligdop @Hr_3555 #HanshithaReddy @svc_official @Tseries @tseriessouth
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) October 22, 2026