फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhanush begins D56 shoot with grand pooja at Maranadu Karuppanasamy temple in Sivaganga

डी56 पोस्टर: घंटियों से सजा कपाट या कैद में पंडित? धनुष ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग; पूजा में भीड़ ने घेरा

Fri, 25 Sep 2026 04:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 25 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

Dhanush: धनुष जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह इस फिल्म की पूजा में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें 'रायन' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।
 

विज्ञापन
Dhanush begins D56 shoot with grand pooja at Maranadu Karuppanasamy temple in Sivaganga
टीम के साथ धनुष - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष ने शिवगंगा जिले के मरनाडू करुप्पनसामी मंदिर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'डी56' की पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ फिल्म की कास्ट भी मौजूद थी। इस अपकमिंग फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। इसे तमिलरासन पचामुथु डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहले 'लबर पांडु' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन


पूजा करने के साथ अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जब अभिनेता पूजा के लिए मरनाडू करुप्पनसामी मंदिर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


जारी हुआ फिल्म का नया पोस्टर
  • आज ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। 
  • पोस्टर में एक दरवाजा दिख रहा है, जिस पर बहुत सारी घंटियां लगी हैं।
  • दरवाजे के बीचों-बीच एक खिड़की है, जिसमें सलाखों के पीछे से संभवत: धनुष झांक रहे हैं।
  • इस फर्स्ट लुक पोस्टर में वह पंडित जैसे किरदार में नजर आ रहे हैं।

'रायन' के लिए धनुष को मिला सम्मान
मंगलवार को धनुष को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो सम्मान मिले। अभिनेता, निर्माता और निर्देशक को दो नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में अवॉर्ड्स दिए, जो पहली बार नई दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया था।

धनुष को 'रायन' के लिए बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने इसमें अभिनय किया था। इसके साथ उन्होंने एक्टिंग भी की थी। यह सम्मान एक निर्देशक के तौर पर उन्हें मिला पहला नेशनल अवॉर्ड है।
विज्ञापन

Dhanush begins D56 shoot with grand pooja at Maranadu Karuppanasamy temple in Sivaganga
डी56, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
2024 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश करते हुए अपराध और बदले की दुनिया में फंस जाता है।
विज्ञापन

धनुष का वर्कफ्रंट
  • हाल ही में धनुष फिल्म 'कारा' में नजर आए थे। 
  • इसमें उनके साथ ममिता बैजू थीं। इसके निर्देशक विग्नेश राजा थे। 
  • यह 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रूरल क्राइम थ्रिलर है। 
  • बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी।
  • एक्टर अगली बार फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' में नजर आएंगे।
  • इसे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर राजकुमार पेरियासामी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed