सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Niharika Konidela Shocked Reaction To The News Of Ram Charan Getting Injured During Shooting Goes Viral

शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण, खबर पर निहारिका का शॉक्ड रिएक्शन हुआ वायरल; कहा- ‘ऐसे कोई बताता है क्या’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 26 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Charan Injury: एक्टर रामचरण हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म पेद्दी की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इस हादसे पर उनकी चचेरी बहन निहारिका कोनिडेला का रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन गया है। 

Niharika Konidela Shocked Reaction To The News Of Ram Charan Getting Injured During Shooting Goes Viral
निहारिका कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वे फिलहाल इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच वे चोटिल हो गए। हाल ही में जब उनकी चचेरी बहन निहारिका कोनिडेला से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो जो उनका रिएक्शन आया वो फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है। 

Trending Videos


ऐसे कोई बताता है क्या सर?
दरअसल, राम चरण अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए घायल हो गए थे। इस दौरान निहारिका अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी थीं। प्रेस से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने अचानक उनसे राम चरण की चोट के बारे में सवाल पूछ लिया। यह सुनते ही निहारिका चौंक गईं और कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाईं कि क्या हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

उन्होंने हैरानी में कहा, ‘ऐसे कोई बताता है क्या सर?’ उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि उन्होंने अपना फोन भी चेक नहीं किया था। इसके बाद निहारिका काफी परेशान नजर आईं और उन्होंने बातचीत को जल्दी खत्म कर दिया।


राम चरण को क्या हुआ था?
बता दें कि राम चरण बीते मंगलवार एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें इस दौरान चोट लग गई। उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। उनकी आंख के ऊपर चोट लगी। हालांकि कुछ देर बाद वह काम पर भी लौट आए हैं, क्योंकि यह मामूली चोट थी और चिंता की कोई बात नहीं थी। राम चरण ने इस इंजरी के बाद भी शूटिंग से कोई ब्रेक नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed