फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   prabhas and anushka shetty split after rumours of bahubali actress alleged affair

Prabhas-Anushka: इस वजह से 'बाहुबली' और 'देवसेना' के रिश्ते में आई दरार, प्रभास ने क्यों किया शादी से इनकार?

Thu, 02 Mar 2023 03:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 02 Mar 2023 03:12 PM IST
सार

अनुष्का शेट्टी और प्रभास की मुलाकात फिल्म बिल्ला के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्में दीं। प्रभास और अनुष्का फिल्म बाहुबली और बाहुबली पार्ट 2 दोनों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के बाद से दोनों के लिंकअप की खूब खबरें फैली हुई थीं।

विज्ञापन
prabhas and anushka shetty split after rumours of bahubali actress alleged affair
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों बाहुबली अभिनेता प्रभास का नाम उनकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष की अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि कृति इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले प्रभास और बाहुबली की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा है और रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रभास और अनुष्का शेट्टी का ब्रेकअप भी हो चुका है। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की काफी चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

विज्ञापन

prabhas and anushka shetty split after rumours of bahubali actress alleged affair
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई की भी आईं खबरें
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की मुलाकात फिल्म बिल्ला के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्में दीं। प्रभास और अनुष्का फिल्म बाहुबली और बाहुबली पार्ट 2 दोनों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के बाद से दोनों के लिंकअप की खूब खबरें फैली हुई थीं। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। दोनों के अफेयर की खबरों के बाद उनके सगाई करने के भी चर्चे होने लगे। हालांकि दोनों ने हमेश एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया।


इसे भी पढे़ं- Bholaa Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

prabhas and anushka shetty split after rumours of bahubali actress alleged affair
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हुआ ब्रेकअप
कुछ समय के बाद अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें एक सीनियर एक्टर के साथ आने लगीं। जब यह बात प्रभास की मां के कानों तक पहुंची तो उन्होंने प्रभास और अनुष्का की शादी के मना कर दिया। हालांकि इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे और बाद में प्रभास का नाम कृति सेनन के साथ जुड़ने लगा। सिर्फ इतना नहीं जब भी दोनों को एकसाथ देखा जाता तो फैंस इनकी सगाई के भी चर्चे करते नहीं थकते थे। हालांकि प्रभास की टीम एंगेजमेंट की खबरों का खंड़न कर चुकी है।

विज्ञापन

prabhas and anushka shetty split after rumours of bahubali actress alleged affair
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी होती है चर्चा
हालांकि अभी तक प्रभास और अनुष्का दोनों ने ही शादी नहीं की है। फैंस जब भी दोनों को एकसाथ देखते हैं तो उनकी जोड़ी की तारीफ करते हैं। लेकिन अनुष्का और प्रभास आज भी ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त बने हुए हैं। दोनों में से जब भी किसी को एक दूसरे की जरूरत होती है तो वह साथ नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed