{"_id":"6aa2ed37b530c159e5074ba4","slug":"pregnancy-was-a-surprise-says-samantha-ruth-prabhu-she-and-raj-were-okay-not-having-kids-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामंथा रुथ प्रभु: प्रेग्नेंसी का पता चलने पर चौंक गईं थीं अभिनेत्री, बताया अगर बच्चा ना होता तो क्या करता कपल?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
सामंथा रुथ प्रभु: प्रेग्नेंसी का पता चलने पर चौंक गईं थीं अभिनेत्री, बताया अगर बच्चा ना होता तो क्या करता कपल?
Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
सार
Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें पहली बार कब पता चला कि वह मां बनने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी प्रेग्नेंसी ने उन्हें हैरान कर दिया। उनके मुताबिक वह और निर्माता राज निदिमोरू उस बिंदु पर पहुंच गए थे, जहां उन्हें बच्चे न पैदा करने से कोई आपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
निश्चिंत थीं सामंथा
पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने वाले इस जोड़े ने इस साल जून में घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा कि गर्भवती होने से पहले उन्होंने और राज ने किसी भी नतीजे पर शांति बना ली थी। उन्होंने कहा 'मैं एक ऐसी जगह पहुंच गई थी, जहां मैं ठीक थी। जैसे राज और मैं दोनों इससे सहमत थे कि शायद हमारे बच्चे नहीं हो सकते। मैं इस पर भी राजी थी कि हम बच्चा करेंगे।'

सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेग्नेंसी के बाद कैसा महसूस करती हैं सामंथा?
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि गर्भावस्था के बारे में जानने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'पहले दिन मैं (गाने) थसादिया की शूटिंग कर रही थी, तब मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। मुझे जाकर स्टेप्स करने थे। मैं उस समय थोड़ा बीमार थी। मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया। अब मैं उत्साहित हूं। हर कोई मुझसे कहता है कि एक बच्चा होने से आपका पूरा जीवन बदल जाता है। मुझे लगता है कि मैं उस बदलाव के लिए तैयार हूं।'

सामंथा शेयर करती हैं तस्वीरें और वीडियो
सामंथा की फिल्म मां 'इंति बंगाराम' जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके एक दिन बाद उन्होंने दुनिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया। फिल्म के प्रचार के दौरान इसकी घोषणा करने के बाद से, वह अपनी गर्भावस्था यात्रा के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रही हैं।

शक ट्रेलर: नौ वर्षों का इंतजार, एक लापता बच्चा और खतरनाक रहस्य; परिणीति चोपड़ा ने किया ओटीटी में प्रवेश
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा और राज के बारे में जानकारी
- सामंथा और राज के बीच डेटिंग की अफवाह तब फैली जब वह 'सिटाडेल: हनी बनी' की शूटिंग कर रही थीं।
- नागा चैतन्य से सामंथा का तलाक 2021 में सार्वजनिक हो गया।
- हालांकि यह नहीं पता कि राज ने श्यामाली डे को कब तलाक दिया।
- सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को राज निदिमोरू से शादी की।