सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth Jailer 2 shooting wrap up makers to announce release date soon

Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग हुई खत्म, कितने में बिके डिजिटल राइट्स; कब रिलीज होगी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 21 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajinikanth Jailer 2 Shooting Wrap Up: रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आज रजनीकांत ने फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू के साथ इसका जश्न मनाया। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

Rajinikanth Jailer 2 shooting wrap up makers to announce release date soon
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @Sun Pictures
विज्ञापन

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने पूरी टीम के साथ केक काटते हुए अभिनेता की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत और फिल्म में उनके बेटे का रोल निभाने वाले वसंत रवि भी मौजूद थे।

Trending Videos

Rajinikanth Jailer 2 shooting wrap up makers to announce release date soon
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

'जेलर 2' की शूटिंग हुई पूरी
सन पिक्चर्स ने शूटिंग पूरी होने की खबर देते हुए पहले भाग के हिट गाने ‘हुकुम’ की एक लाइन लिखी 'Alapparai Kelappurom, Thalaivaru Nerandharam!' और कैप्शन में लिखा, 'जेलर2 की शूटिंग पूरी हो गई है।' रजनीकांत ने कुछ समय पहले मीडिया से कहा था कि फिल्म जून में रिलीज होगी। हालांकि, निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth Jailer 2 shooting wrap up makers to announce release date soon
जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'जेलर 2' के स्ट्रीमिंग अधिकार
अमेजन प्राइम वीडियो ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद के स्ट्रीमिंग अधिकार 160 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह तमिल सिनेमा के इतिहास में डिजिटल अधिकारों का सबसे बड़ा सौदा है। रजनीकांत की फिल्मों के डिजिटल अधिकारों की कीमत तेजी से बढ़ रही है। 2023 में ‘जेलर’ 75 करोड़ में बिकी थी। इस सौदे ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

  • लोकेश कनगराज की ‘कुली’ 120 करोड़ में बिकी
  • ‘जेलर 2’ 160 करोड़ पर पहुंच गई है
  • थलपति विजय की ‘लियो’ 120 करोड़ में बिकी

Rajinikanth Jailer 2 shooting wrap up makers to announce release date soon
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

‘जेलर 2’ की कास्ट
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन ने किया है। यह उनकी 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। रजनीकांत फिल्म में 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे, जबकि राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया की भूमिका निभाएंगी। पहली फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 600 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। शिव राजकुमार और मोहनलाल भी पहली फिल्म में कैमियो रोल करने के बाद सीक्वल में वापसी करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती एक अहम भूमिका में हैं।


यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर किया वीडियो; लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed