सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Reacts On KGF 3 Says No Plans Waiting For Right Script Currently My Focus On Toxic And Ramayana

‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले यश ने ‘केजीएफ 3’ को लेकर दी अपडेट, सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर जानें क्या दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 21 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Yash Reacts On KGF 3: यश फिलहाल ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच अभिनेता ने ‘केजीएफ 3’ को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Yash Reacts On KGF 3 Says No Plans Waiting For Right Script Currently My Focus On Toxic And Ramayana
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यश साल की दो मच अवेटेड फिल्मों में नजर आएंगे, इनमें ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ के नाम शामिल हैं। ‘रामायण’ में वो रावण के किरदार में नजर आएंगे। इन दो फिल्मों के अलावा फैंस को उनकी ‘केजीएफ 3’ का भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में यश ने ‘केजीएफ 3’ के भविष्य को लेकर बताया। 

Trending Videos

सही स्क्रिप्ट का है इंतजार
अमेरिका में सिनेमाकॉन 2026 में ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ अपनी मौजूदगी के दौरान यश ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इसी दौरान स्क्रीन डेली के साथ बातचीत में यश ने ‘केजीएफ 3’ के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म तभी आगे बढ़ेगी जब एक सही स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम कुछ भी प्लान नहीं कर रहे हैं क्योंकि मेरे पास 'टॉक्सिक' और 'रामायण 1 और 2' फिल्में हैं। मैं और निर्देशक प्रशांत नील बातचीत करते रहेंगे। हमें सही स्क्रिप्ट चाहिए, उसके बाद हम इसे जरूर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yash Reacts On KGF 3 Says No Plans Waiting For Right Script Currently My Focus On Toxic And Ramayana
फिल्म 'केजीएफ 2' - फोटो : सोशल मीडिया

2022 में रिलीज हुई थी ‘केजीएफ 2’
2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2' प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एक पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। रिलीज होने पर 'केजीएफ 2' अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म बन गई और इसने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जो भारत में 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

Yash Reacts On KGF 3 Says No Plans Waiting For Right Script Currently My Focus On Toxic And Ramayana
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे यश
वर्कफ्रंट की बात करें तो अब यश अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed