Daadi Ki Shaadi Trailer: 'दादी की शादी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपिल शर्मा की कॉमेडी ने जीता दिल
Daadi Ki Shaadi Trailer Out: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'दादी की शादी' की ट्रेलर आज 21 अप्रैल को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर मस्ती, हंगामे और कॉमेडी से भरपूर है। कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी। यह मूवी फैमिली एंटरटेनर के रूप में हंसी का डबल डोज लेकर आ रही है।
‘दादी की शादी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
आज 21 अप्रैल को आखिरकार नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कॉमेडी और मस्ती का डबल डोज देखने को मिलेा। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा सादिया खतीब और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
रिद्धिमा के लिए क्यों खास है ‘दादी की शादी’
फिल्म ‘दादी की शादी’ की घोषणा पिछले साल हुई थी। रिद्धिमा ने पिछले एक महीने में सेट की कई पीछे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि सेट पर 200 से ज्यादा लोगों के साथ उन्होंने बहुत अच्छा रिश्ता बनाया। उन्होंने लिखा, 'पहली बार का अनुभव हमेशा खास होता है।'
रिद्धिमा ने आगे लिखा, '52 दिनों तक 200 से ज्यादा लोग मिलकर इस मजेदार और खूबसूरत फिल्म को बनाने में लगे रहे। हमने साथ में योजना बनाई, डांस किया, हंसे, रोए और रोते-रोते हंसे। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि यह फिल्म आप सबके सामने आए और आप भी इस जश्न में शामिल हों।'
विधान शर्मा ने भी की ‘दादी की शादी’ की तारीफ
विधान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'जैसे-जैसे यह सुंदर सफर खत्म हो रहा है, मुझे वे सारे पल याद आ रहे हैं, जो हमने साथ बिताए। हमने साथ में मजेदार जोक्स सुनाए, दिमागी खेल खेले और बहुत अपनापन महसूस किया। समय से भी ज्यादा कीमती होता है कि हम अपना समय किसके साथ बिताते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपना समय आपके साथ बिताया। हमेशा प्यार, रिद्धिमा मैम। आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है।'
यह भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya: शरवरी ने 'ये प्रेम मोल लिया' को बताया 'खास', लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा सपना है...'

कमेंट
कमेंट X