फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar announces fourth film with Vidya Balan for Anees Bazmee next

विद्या बालन के साथ चौथी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार, अनीस बज्मी करेंगे निर्देशन; लिखा- 'जोड़ी का गुड लक चार्म...'

Thu, 23 Apr 2026 04:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 23 Apr 2026 04:52 PM IST
सार

Akshay Kumar Vidya Balan For Anees Bazmee Next: विद्या बालन और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब यह जोड़ी अनीज बज्मी की नई फिल्म में नजर आने वाली है। जाने कहां शूरु होगी शूटिंग?

विज्ञापन
Akshay Kumar announces fourth film with Vidya Balan for Anees Bazmee next
अक्षय और विद्या बालन- अनीस बज्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अनीस बज्मी की नई फिल्म के लिए विद्या बालन के साथ अपनी चौथी फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है उनकी जोड़ी का गुड लक चार्म फिर से काम करेगा। जानिए कहां शूट होगा फिल्म का पहला शैड्यूल?

विज्ञापन

अक्षय और विद्या की चौथी फिल्म
अभिनेता अक्षय कुमार ने आज विद्या बालन के साथ अपनी चौथी फिल्म की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी करेंगे। इस वीडियो में अक्षय और विद्या साथ में फ्लाइट में चढ़ते दिखाई दिए। इससे साथ ही अक्षय ने बताया कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के शुरुआती शैड्यूल के लिए केरल जा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी फिल्म को लेकर अक्षय का खास नोट
अपनी नई फिल्म की घोषणा के साथ अक्षय कुमार ने लिखा, 'अगला पड़ाव- भगवान का अपना देश, जादुई केरल। अनीस बज्मी की अगली फिल्म में विद्या बालन के साथ मेरी यह चौथी फिल्म है।' अक्षय ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का गुड लक चार्म बना रहेगा।'

विज्ञापन

एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं अक्षय और विद्या
अक्षय कुमार और विद्या बालन पहले तीन फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं- 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल'। अब अक्षय और विद्या निर्देशक अपनी चौथी फिल्म करने वाले हैं, जिसका निर्देशन अनीज बज्मी करेंगे। बहरहाल, नई फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है। फिलहाल, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed