‘मुझे पैपराजी से बात करना अच्छा लगता है’, सोनम बाजवा ने पैप्स कल्चर पर रखी राय; जैकलीन की सलाह को किया याद
Sonam Bajwa: सोनम बाजवा ने पैपराजी कल्चर को लेकर बात की। जानिए उन्होंने पैप्स को लेकर क्या कुछ कहा और क्यों कहा कि उन्हें पैप्स से बात करने में मजा आता है…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सोनम बाजवा इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पिट सियापा' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में सोनम प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में सोनम ने पैपराजी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि जब पैप्स उनसे फोटोज के लिए कहते हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा होता है?
पैपराजी के सामने मैं हंसती रहती हूं
एएनआई के साथ बातचीत में सोनम बाजवा ने कहा कि जब पैपराजी उनसे फोटो के लिए कहते हैं, तो समझ ही नहीं आता कि कैसे रिएक्ट करें। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जोर से हंसती हूं। मुझे नहीं पता कि पैपराजी के सामने क्या करना है। वे सैलून के बाहर भी इंतजार कर रहे होते हैं। मैं उन्हें मना नहीं कर सकती। लेकिन मुझे बहुत शर्म आती है, मुझे नहीं पता कि अगर मैं अभी-अभी सैलून से निकली हूं तो उनके सामने कैसे पोज दूं। वैसे पैपराजी बहुत कूल हैं। वे आपको इतना हंसाते हैं। मुझे लगता है कि लोग सोचेंगे, यह पैपराजी के सामने क्यों हंसती रहती है? मुझे उनसे बात करने में बहुत मजा आता है। मुझे उनसे कभी-कभार मिलना अच्छा लगता है।
मुंबई में पैपराजी कल्चर अपनी जड़ें जमा चुका है
हालांकि, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि कभी-कभी पैपराजी प्राइवेसी वाली जगहों पर भी पहुंच जाते हैं।उन्होंने कहा कि लेकिन कभी-कभी, आप अभी-अभी सोकर उठे होते हैं। आपने एक कप कॉफी भी नहीं पी होती। आपको जिम के लिए देरी हो रही होती है। जैसे ही आप जिम पहुंचते हैं, आपको पैपराजी दिख जाते हैं। आपका चेहरा सूजा हुआ होता है।
हो सकता है कि आप पिछली रात से सोए न हों। आपने पर्याप्त पानी भी नहीं पिया हो। लेकिन पैपराजी आपका इंतजार कर रहे होते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुंबई में पैपराजी कल्चर कितनी गहराई से जड़ जमा चुकी है। हर कोई सतर्क हो जाता है। सोचिए अगर मैं आपको जागने के 30 मिनट के अंदर ही पकड़ लूं। आपको अच्छा नहीं लगेगा। तो ऐसा होता है।
लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारे काम का हिस्सा है। अब यह कल्चर स्थापित हो चुका है। मुंबई में पैपराजी का कल्चर बन चुका है। इसलिए, मैं हमेशा खुद से कहती हूं हमेशा तैयार रहो कि पैपराजी वहां होंगे। चाहे आप कहीं भी जा रहे हों।
जैकलीन ने दी थी ये खास सलाह
इस दौरान सोनम ने करीबी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज की सलाह को याद करते हुए कहा कि एक बार जैकलीन ने मुझसे कहा था ‘वो एचडी जूमिंग कैमरे खतरनाक होते हैं। हमेशा ध्यान रखना कि वे उस कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।’ लेकिन फिर भी इंसान भूल जाते हैं। मैं भी भूल जाती हूं। कभी-कभी मैं कहती हूं, पैपराजी वन्यजीव फोटोग्राफी के कैमरे ले जा रहे हैं।
तो, तैयार रहें। या मास्क पहनें। यह बहुत अच्छा तरीका है। जैकलीन खुद भी इसका पालन करती हैं। वह ज्यादातर मास्क में ही रहती हैं। लेकिन पैपराजी बहुत अच्छे हैं। कई बार जब मैंने उनसे अनुरोध किया है कि कृपया आज मेरी तस्वीरें न लें। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। वे हमेशा मेरी बात सुनते हैं। वे हमेशा इसका सम्मान करते हैं। और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम बाजवा अगली बार रूपिंदर चहल द्वारा निर्देशित आगामी पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा 'पिट सियापा' में नजर आएंगी। 1 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सोनम बाजवा के साथ परमवीर सिंह चीमा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। कहानी निम्मी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सोनम निभा रही हैं।

कमेंट
कमेंट X