‘मुझे घुटन महसूस नहीं होती’, जैकी भगनानी क्यों रकुल प्रीत से शादी को मानते हैं सिचुएशनशिप?
Jackky Bhagnani Rakul Preet Marriage: निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि शादी के बाद क्या बदलाव आया और वो अपने रिश्ते को किस तरह मानते हैं…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बी-टाउन के क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर साथ में कपल गोल देते रहते हैं। हाल ही में जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी के बावजूद वह अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप की तरह मानते हैं। साथ ही जैकी ने आपस की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की।
साथ में हम काफी खुश हैं
हाल ही में यूट्यूब चैनल जिंगाबाद के एक एपिसोड में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने शादी के कारणों और अपने रिश्ते में आए बदलावों के बारे में बात की। जैकी ने बताया कि हमने एक-दूसरे से कहा कि अब हम 20-21 साल के नहीं हैं। हम दोनों ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से खुशमिजाज इंसान हूं।
मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश नहीं कर रहा जो मेरे जीवन की कमी को पूरा कर सके, क्योंकि अगर मैं उदास रहूंगा, तो चाहे कोई भी मेरे जीवन में आए, मैं उदास ही रहूंगा। तुम भी व्यक्तिगत रूप से खुश हो। साथ में हम और भी खुश हैं।
इस पर रकुल ने कहा कि वे एक-दूसरे के जीवन की कमी को पूरा कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि तुम मुझे छुट्टी पर नहीं ले गए, इसलिए मैं दुखी हूं। मैं अकेले भी छुट्टी पर जा सकती हूं। मुझे लगता है कि जीवन में बात करने के लिए और भी महत्वपूर्ण बातें हैं।
मैं कुछ भी नहीं छिपाता
इस दौरान जैकी ने कहा कि रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का सिचुएशनशिप है। इसका मतलब है कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, क्योंकि शादी इसी वजह से हुई है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उससे हर बात खुलकर कह सकता हूं।
अगर रकुल के आस-पास होने पर मेरी कोई एक्स गर्लफ्रेंड मुझे फोन करती है, तो मैं स्पीकरफोन पर बात करने में जरा भी संकोच नहीं करता। यह जताते हुए कि मैं अपनी पत्नी से कुछ भी नहीं छिपाता। मैं कुछ भी नहीं छिपाता, इसलिए मुझे घुटन महसूस नहीं होती।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को शादी करने से पहले तीन साल तक डेटिंग की। उन्होंने गोवा में एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग की। रकुल और जैकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा की थीं। शादी में रकुल ने गुलाबी-पीच रंग का लहंगा पहना था, जिस पर ढेर सारे हीरे जड़े हुए थे।

कमेंट
कमेंट X