डेविड धवन ने की सलमान खान की तारीफ, बताया अभिनेता को बेहतरीन और भावुक इंसान; बोले- 'हमारा रिश्ता अनोखा...'
David Praises Salman Khan: डेविधन धवन और सलमान खान एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। सलमान और डेविड का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं है। क्योंकि दोनों का रिश्ता काफी पुराना है। हाल ही में डेविड ने सलमान की जमकर तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान और डेविड धवन ने एक साथ कई हिट फिल्में की हैं, खासकर 1990 और 2000 के दशक में। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1' और 'मुझसे शादी करोगी' शामिल हैं। हाल ही में डेविड धवन ने सलमान की जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद अच्छा इंसान भी बताया।
डेविड ने की सलमान की तारीफ
डेविड धवन ने हाल ही में सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान सिर्फ बड़े सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि बहुत दयालु और भावुक इंसान भी हैं। उनका रिश्ता फिल्मों से आगे निकलकर निजी जिंदगी तक फैला हुआ है।
'हमारा रिश्ता काफी अनोखा है'
डेविड धवन ने सलमान को लेकर कहा, 'हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। हमने साथ मिलकर 8-9 फिल्में बनाई हैं। सलमान ने हर मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया है। परिवार में वे सिर्फ एक के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए हैं। हम दोनों की बहुत अच्छी बनती है।'
डेविड ने आगे कहा, 'हमने दुनिया के कई देशों में शूटिंग की है। शूटिंग खत्म होने के बाद भी सलमान बहुत अच्छे और भावुक इंसान साबित होते हैं। हमारा रिश्ता काफी अनोखा है।' सलमान खान और डेविड धवन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत मशहूर रही है। उन्होंने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1' और 'मुझसे शादी करोगी'।
मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान
अभी सलमान खान अपनी नई फिल्म 'मातृभूमि' की तैयारी में व्यस्त हैं। यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। फिल्म में वीरता, बलिदान और साहस की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं डेविड
डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 12 जून को सिनेमाघरों में लाया जाएगा। इससे यह फिल्म इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा (जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना हैं) से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
यह भी पढ़ें: विद्या बालन के साथ चौथी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार, अनीस बज्मी करेंगे निर्देशन; लिखा- 'जोड़ी का गुड लक चार्म...'

कमेंट
कमेंट X