सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Uorfi Javed prepared a new Dress With Banana peels shares video netizens Praising Her Creativity

उर्फी जावेद ने किया कमाल; बायोप्लास्टिक से बनाई ऐसी ड्रेस कि नेटिंजस भी हुए प्रतिभा के मुरीद, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 23 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Uorfi Javed Video: मॉडल-एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे अपनी ड्रेस खुद तैयार करती हैं। एक बार फिर अपनी नई ड्रेस को लेकर वे तारीफें बटोर रही हैं। 

Uorfi Javed prepared a new Dress With Banana peels shares video netizens Praising Her Creativity
उर्फी जावेद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

उर्फी जावेद फिल्म जगत में अपने अभिनय के दम पर बेशक कुछ खास नहीं कर पाई हैं। मगर, फैशन के मामले में उन्होंने गर्दा उड़ा दिया है। इस मामले में उनके पास अनगिनत आइडिया हैं। हर बार अपनी क्रिएटिविटी से वह लोगों को चौंकाती हैं और सोशल मीडिया पर तो खैर सनसनी मचा ही देती हैं। उर्फी अपनी एक ड्रेस की वजह से फिर सुर्खियों में हैं।

Trending Videos

Uorfi Javed prepared a new Dress With Banana peels shares video netizens Praising Her Creativity
उर्फी जावेद - फोटो : वीडियो ग्रैब

उर्फी ने केले के छिलकों को पीसकर बनाई ड्रेस
उर्फी जावेद ने मोती, सेलो टेप, बैंडेज, पंखा, पिन, ब्लेड और कॉफी सहित कई अन्य आइटम्स से अनोखी ड्रेस तैयार की हैं। इस बार उन्होंने ड्रेस बनाने का यह प्रयोग केलों के छिलके के साथ किया है। उर्फी के इस आइडिया की तारीफ इसलिए भी हो रही है, क्योंकि उनकी ड्रेस को देखकर यह अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि यह केले के छिलके से बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uorfi Javed prepared a new Dress With Banana peels shares video netizens Praising Her Creativity
उर्फी जावेद - फोटो : वीडियो ग्रैब

खुद बताया, कैसे की पूरी तैयारी?
उर्फी जावेद ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी नई ड्रेस तैयार करने की प्रक्रिया बताती दिख रही हैं। उर्फी वीडियो में कह रही हैं, 'वैसे तो मैं पहले भी केले के छिलकों से तैयार ड्रेस पहन चुकी हैं, लेकिन इस बार मैंने सोचा कुछ अलग करती हूं।' वे आगे कहती हैं, मैंने केले के छिलके लिए, उन्हें पीसा और फिर उसमें अगर-अगर और ग्लीसरीन डाला। इसके बाद बायोप्लास्टिक शीट बनाई। इन्हें सांचों में डालकर, धूप में सुखाया। इसके बाद वे आम पापड़ की तरह बनकर तैयार हुए। इसके बाद इन्हें काटकर सिलते हुए ड्रेस बनाई। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)


Uorfi Javed prepared a new Dress With Banana peels shares video netizens Praising Her Creativity
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी की क्रिएटिविटी के मुरीद हुए फैंस
वीडियो में उर्फी आगे कहती हैं, 'यह ड्रेस और बेहतर हो सकती थी, लेकिन बायोप्लास्टिक का इस्तेमाल करके ड्रेस बनाने का यह मेरा पहला प्रयास था'। उर्फी जावेद के इस आइडिया और मेहनत की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स उनकी क्रिएटिविटी के मुरीद हो गए हैं। कोई उन्हें प्रतिभाशाली कह रहा है तो कोई उन्हें क्रिएटिव बता रहा हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed