सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Wednesday Box Office Report: Bhooth Bangla vs Dhurandhar The Revenge and Dacoit Collection and latest Earning

Box Office Report: 'धुरंधर 2' का तख्त हिला पाने में नाकाम 'भूत बंगला'; 'डकैत' ने भी बांध लिया बोरिया बिस्तर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 23 Apr 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection Report: फिल्म 'धुरंधर 2' महीने भर से ज्यादा समय से बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ टिकी है, बल्कि मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसके बाद आई फिल्में 'भूत बंगला' और 'डकैत' का क्या हाल है? जानिए

Wednesday Box Office Report: Bhooth Bangla vs Dhurandhar The Revenge and Dacoit Collection and latest Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब भी यह करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। इसके बाद अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' रिलीज हुई। यह औसत प्रदर्शन पर सिमटकर रह गई। वहीं, अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' की स्थिति कैसी है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Trending Videos

Wednesday Box Office Report: Bhooth Bangla vs Dhurandhar The Revenge and Dacoit Collection and latest Earning
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को आज गुरुवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। इस फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन बुधवार को कलेक्शन में और कमी आई। इस फिल्म ने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 78.93 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 120 करोड़ रुपये लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wednesday Box Office Report: Bhooth Bangla vs Dhurandhar The Revenge and Dacoit Collection and latest Earning
डकैत - फोटो : यूट्यूब

क्या टिकट खिड़की से विदाई लेने वाली है‘डकैत’?
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अभिनीत एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘डकैत’ भी सिनेमाघरों में लगी है। मगर, अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों ही भाषाओं में रिलीज हुई। मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 53 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन कलेक्शन 51 लाख रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये ही पहुंचा है। कमाई के मामले में यह अभी अर्धशतक भी नहीं लगा पाई है।

Wednesday Box Office Report: Bhooth Bangla vs Dhurandhar The Revenge and Dacoit Collection and latest Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों में नोट छाप रही ‘धुरंधर 2’ 
एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। अब भी इसका जलवा कायम है। रिलीज को महीनाभर पूरा होने और नई फिल्मों के आने के बावजूद यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। कल बुधवार को 35वें दिन इस फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1121.11 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed