सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Sara Arjun Praises Dhurandhar Co-Actor Ranveer Singh says he never let his seniority come off as superiority

'उनके जैसा कोई नहीं'; सारा अर्जुन ने दिल खोलकर की रणवीर सिंह की तारीफ, कहा- 'वो कभी भी बड़प्पन नहीं दिखाते'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 23 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Sara Arjun Praises Ranveer Singh: फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन ने अहम भूमिका निभाई है। यालीना के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया है। हाल ही में सारा ने फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए उनकी काफी तारीफ की है।

Sara Arjun Praises Dhurandhar Co-Actor Ranveer Singh says he never let his seniority come off as superiority
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
विज्ञापन

विस्तार

सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' फ्रेचाइजी में यालीना की भूमिका से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया। सारा अर्जुन ने बताया कि रणवीर से बेहतर को-स्टार कोई नहीं हो सकता। सारा के मुताबिक, रणवीर सिंह बतौर एक्टर सिर्फ अपनी भूमिका तक नहीं सीमित रहते, बल्कि पूरी फिल्म के बारे में सोचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक एक्टर के तौर पर वे रणवीर की बहुत बड़ी फैन हैं।

Trending Videos

Sara Arjun Praises Dhurandhar Co-Actor Ranveer Singh says he never let his seniority come off as superiority
'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'कभी बड़प्पन को हावी नहीं होने दिया'
सारा अर्जुन ने हाल ही में फेमिना इंडिया के साथ हुई एक बातचीत में कहा, 'एक को-एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह की बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे सच में यह मानते हैं कि यह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि सबकी फिल्म है। वे सिर्फ दूसरे एक्टर्स के साथ ही ऐसे नहीं हैं, बल्कि टेक्नीशियंस, स्पॉट बॉयज, क्रू के हर सदस्य और हर एक्टर के साथ उनका रवैया ऐसा ही रहता है। उन्होंने कभी भी अपनी सीनियरिटी को सुपीरियरिटी के तौर पर हावी नहीं होने दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारा ने कहा- 'रणवीर के समर्पण की कोई मिसाल नहीं'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'इसके अलावा एक एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह, जिस तरह का काम करते हैं, उसे देखकर मैं हैरान रह जाती हूं। वे अपने काम में जिस तरह का डेडिकेशन है, उसकी कोई मिसाल नहीं है। इन्हीं सब वजहों से, एक को-एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव सबसे बेहतरीन रहा है। वह फिल्म के नतीजों को लेकर उतने ही प्रोटेक्टिव रहते हैं, जितना कोई बच्चा अपनी पसंदीदा चीज को लेकर प्रोटेक्टिव होता है'। 

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणवीर सिंह के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। उन्होंने एक्टर की तारीफ में उन्हें  निडर और एनर्जी से भरपूर ऐसा एक्टर बताया, जिसके अंदर सारी खूबियां हैं। बात करें फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की तो कल बुधवार को 35वें दिन इस फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1121.11 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed