Video: फरदीन खान ने बेटी डियानी संग किया दिल खोलकर डांस, वायरल वीडियो पर सेलेब्स ने बरसाया प्यार
Fardeen Khan Dance Video: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने आज अपनी बेटी डियानी इसाबेला के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों डांस करते बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरदीन ने किया बेटी संग डांस
फरदीन ने अपनी बेटी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ फरदीन ने कैप्शन में लिखा, 'कहते हैं कि पिता का अपनी बेटी के साथ पहला डांस बहुत खास होता है। अब मुझे समझ आया कि ऐसा क्यों है।'
View this post on Instagram
फरदीन ने आगे लिखा, 'बारह साल हो गए, लेकिन मेरी नन्ही बच्ची आज भी मेरी गोद में नाचती हुई मेरी नन्ही राजकुमारी ही है। उम्मीद है वो हमेशा ऐसी ही रहेगी। ये हमेशा मेरी है।' इस प्यारे वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने प्यार लुटाया है।
सेलेब्स के कमेंट्स
- जायद खान ने लिखा- 'सुपर्ब' और साथ ही लाल दिल का इमोजी लगाया
- मनीषा कोइराला ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा'
- सुजैन खान ने लिखा, 'ओह माय गॉड, ये तो बहुत प्यारा है। आप दोनों को ढेर सारा प्यार'
- फराह खान अली ने लिखा, 'वाह, कितना खूबसूरत है, आप दोनों को ढेर सारा प्यार। उम्मीद है आप हमेशा अपनी राजकुमारी के साथ नाचते रहेंगे'
- इसके अलावा अहान पांडे की मां डीन पांडे, बॉबी देओल और दीया मिर्जा ने भी लाल दिल वाले इमोजी से प्यार जताया है।
'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे फरदीन खान
फरदीन खान जल्द ही फिल्म 'राजा शिवाजी' में शाहजहां की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी है। रितेश देशमुख ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 2026 में तीन फिल्मों में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, कैसे सेलेक्ट करते हैं स्क्रिप्ट? बोले- 'दर्शक समझदार...'

कमेंट
कमेंट X