फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Vivek Oberoi and Shamita Shetty offer prayers at Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे एक्टर विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी;  प्रार्थना कर लिया आशीर्वाद

Thu, 23 Apr 2026 11:02 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 23 Apr 2026 11:02 AM IST
सार

Sri Venkateswara Swamy Temple: अभिनेता विवेक ओबेरॉय तिरुपति में श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके अलावा अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी पहुंचीं। दोनों सितारों ने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रार्थना की।

विज्ञापन
Actor Vivek Oberoi and Shamita Shetty offer prayers at Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala
शमिता शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए। दोनों सितारों ने पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में घूमते हुए भगवान श्री वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। बता दें कि भगवान विष्णु के अवतार, भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह विश्व विख्यात मंदिर भारत के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन

पवित्र तीर्थस्थल के दर्शन करने आते हैं लाखों श्रद्धालु
शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, भारत के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर (जिन्हें बालाजी भी कहा जाता है) को समर्पित है। सदियों पुराने इस विश्व विख्यात मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई मशहूर हस्तियों ने भी इस मंदिर के दर्शन किए हैं। गौरी मल्होत्रा नाम की यूजर ने शमिता शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो मंदिर परिसर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जब बालाजी का बुलावा आता है, आप खुद देखते हो'।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Vivek Oberoi and Shamita Shetty offer prayers at Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala
शमिता शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए - फोटो : एएनआई

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए दोनों सितारे
शमिता शेट्टी गुलाबी रंग की साड़ी में मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं, विवेक ओबेरॉय भी पांरंपरिक वेशभूषा में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने मंदिर गए। सफेद धोती के साथ उन्होंने लाल रंग का अंग वस्त्र धारण किया। मंदिर परिसर में विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी ने तस्वीरें क्लिक कराईं।

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय का वर्क फ्रंट
विवेक ओबेरॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में विवेक के किरदार का एक नया लुक जारी किया था। इसमें विवेक गहरे रंग का चोगा पहने, आंखों पर धूप का चश्मा लगाए और हाथ में तलवार लिए दिखे। उनका लुक फैंस को बहुत रहस्यमयी और दमदार लगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगी। फिल्म 5 मार्च 2027 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed