फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha

अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- सीता के रोल में सूर्पनखा

Thu, 20 Aug 2026 02:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Aug 2026 02:33 PM IST
सार

Anjali Arora Trolled For Her Sita Role: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोरा के माता सीता के रूप में कास्ट किये जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। वह कमेंट सेक्शन के जरिए फिल्म की कास्टिंग और वीजुअल इफेक्ट्स की काफी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोरा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज किया। इसके बाद एक्ट्रेस की कास्टिंग पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई।
विज्ञापन

 

यूजर्स कर रहे फिल्म की कास्टिंग का विरोध
फिल्म  'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोरा ने सीता का किरदार और देव शर्मा ने राम का किरदार निभा रहे हैं। मगर इससे पहले अंजलि कई बार बोल्ड अंदाज में नजर आ चुकी हैं। इस वजह से यूजर्स फिल्म में उन्हें माता सीता की छवि में कास्ट करने का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
  • इस मामले पर अंजलि को सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है। 
  • एक यूजर ने लिखा, मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन सीता माता के किरदार के लिए यह गलत कास्टिंग है।
  • दूसरे यूजर ने कमेंट किया मां सीता के रोल में सूर्पनखा?
  • इस फिल्म की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करते हुए यूजर ने लिखा, आदिपुरुष को सलाम।
  • वहीं अन्य यूजर्स ने इसे तीन घंटे की इंस्टाग्राम रील बताया।

Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वीजुअल इफेक्ट्स की भी आलोचना

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही अलग-अलग कारणों से इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की कास्टिंग के अलावा टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स भी दर्शकों को कमजोर दिखाई दिए। कई यूजर्स ने इन वीएफएक्स को शर्मनाक बताया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की प्रस्तुती और म्यूजिक भी फिल्म के लिए यूजर्स को उत्साहित नहीं कर सका।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)



 

 

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में 
फिल्म निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इस फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed