अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण: AI-डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर हुई चर्चा; एक्टर ने इस बात पर जताई चिंता
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण से मुलाकात की।
- उन्होंने गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता, एक मूर्ति और पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
- इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।
विस्तार
AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर हुई चर्चा
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज अपने पिता चिरंजीवी गरु के साथ माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। AI और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल और कलाकारों के साथ-साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर इसके गंभीर असर को लेकर हमने अपनी चिंताएं उनके सामने रखीं। मुझे खुशी है कि उन्होंने हमारी बात को समझा और इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।'
उन्होंने आगे लिखा, 'गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि सरकार इस मामले की जल्द से जल्द जांच करेगी और इस तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों और सख्त कार्रवाई की दिशा में काम करेगी। उनके समय, समझ और समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं।'
- काम की बात करें तो राम चरण और मशहूर निर्देशक सुकुमार एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।
- दोनों की अगली पैन इंडिया फिल्म का नाम फिलहाल 'RC17' रखा गया है।
- हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का भव्य मुहूर्त और पूजा समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ फिल्म की शुरुआत हुई।
- इस खास मौके पर राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी भी मौजूद रहे।
- उन्हें समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। उन्होंने फिल्म का क्लैपबोर्ड बजाकर इसकी शुरुआत की।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 800 करोड़ के पार हुई 'जेलर 2', वीकएंड के बाद गिरी 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' की कमाई; जानें कलेक्शन