फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sreeleela threatens to file complaint against a top south actor for sending obscene messages as per reports

Sreeleela: दिग्गज अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी में श्रीलीला, अश्लील संदेश भेजने का लगाया आरोप

Tue, 26 Sep 2023 05:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 26 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

श्रीलीला ने एक दिग्गज अभिनेता के खिलाफ उन्हें अश्लील मैसेज भेजने पर शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Sreeleela threatens to file complaint against a top south actor for sending obscene messages as per reports
अभिनेत्री श्रीलीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री श्रीलीला दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्कंद' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इस बीच उन्हें लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलीला ने एक दिग्गज अभिनेता के खिलाफ उन्हें अश्लील मैसेज भेजने पर शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


श्रीलीला ने ब्लॉक किया अभिनेता का नंबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ का एक टॉप एक्टर प्रैंक के तौर पर श्रीलीला को अश्लील मैसेज भेज रहा है। अभिनेत्री ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर प्रैंक जारी रहा तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेत्री ने उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, शीर्ष अभिनेता की पहचान नहीं की गई है।
विज्ञापन

Kangana Ranaut: राजनीति में नहीं आना चाहतीं कंगना रणौत, बोलीं- अपनी इस जिंदगी से खुश हूं अभी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभास के साथ नजर आ सकती हैं श्रीलीला
वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो श्रीलीला फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह संभवत पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ काम कर सकती हैं। इस अनाम फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी द्वारा किया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फिल्म विश्व युद्ध के दौरान सेट की गई एक प्रेम कहानी होगी और इसे मैत्री माइथ्री मेकर्स के जरिए निर्मित किया जाएगा।
Bhagwan Bharose: 'भगवान भरोसे' का ट्रेलर रिलीज, धार्मिक मान्यताओं पर साइंस का प्रहार दिखाती है फिल्म

श्रीलीला की आने वाली फिल्में
अभिनेत्री की आने वाली फिल्म का नाम 'स्कंद: द अटैकर' है, जिसमें वह राम पोथिनेनी के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी कुछ अन्य परियोजनाएं हैं, जिनमें 'गुंटूर करम', 'भगवंत केसरी', 'आदिकेशव', 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी मैन', 'जूनियर' और 'उस्ताद भगत' सिंह हैं। 2022 में वह रवि तेजा के साथ सुपरहिट फिल्म धमाका में नजर आईं। श्रीलीला ने 2019 में फिल्म किस से फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। फिल्म के निर्देशक एपी अर्जुन द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर देखे जाने के बाद उन्हें कास्ट किया गया। फिल्म में वह विराट के साथ नजर आई थीं। फिल्म के लिए उन्होंने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स जीता।
South Celebs: इन साउथ सितारों ने किया सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में काम, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed