Karuppu Collection: 6 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई सूर्या की फिल्म 'करुप्पु', जानें बुधवार का कलेक्शन
Karuppu Box Office Collection: इन दिनों थिएटर्स में कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। इस बीच साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है। जानिए फिल्म ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसकी रिलीज को आज 6 दिन हो गए हैं। बॉलीवुड की फिल्मों के बीच साउथ की ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। कई फिल्मों को तो इसने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जानिए आज बुधवार को इसने कितना कलेक्शन किया है।
'करुप्पु' का शुरुआती कलेक्शन
- ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
- चौथे दिन सोमवार को 'करुप्पु' ने 14.30 का केलक्शन किया।
- 5वें दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। सेकनिक के मुताबिक फिल्म ने आज बुधवार को 10.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 105.35 करोड़ हो गया है। फिल्म 6 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
इन फिल्मों से है टक्कर
'करुप्पु' को सिनेमाघरों में फिल्म 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' से चुनौती मिल रही है। हालांकि 'करुप्पु' के मुकाबले इन फिल्मों की कमाई काफी कम है। इन सारी फिल्मों के मुकाबले 'करुप्पु' सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी थोड़ी दिलचस्प है। यही वजह है कि दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। इसकी कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है।
ये भी पढ़ें- पैट कमिंस और जान्हवी कपूर के बीच हुआ क्रिकेट मैच, एक्ट्रेस के शॉट से टूटा फोन! जमकर वायरल हो रहा वीडियो
ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है। इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं।