सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan happy give pose paparazzi say sorry to bhai jaan video goes viral

Salman Khan Viral Video: सलमान की फटकार के बाद बदले पैपराजी के सुर, भाईजान को देखते ही मांगने लगे माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 21 May 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Happy: सलमान खान का आज एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह खुश नजर आए। आइए जानते हैं वीडियो में और क्या खास है?

salman khan happy give pose paparazzi say sorry to bhai jaan video goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार को सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिन भर सोशल मीडिया पर छाए रहे। इसमें उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई थी। बुधवार को देर रात उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह काफी खुश नजर आए। पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए।
Trending Videos


पैपराजी ने सलमान से मांगी माफी
सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ी से उतरे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान कई पैपराजी ने उनसे माफी मांगी। एक ने कहा 'भाईजान कल के लिए सॉरी।' एक और ने कहा 'भाईजान हम आपको प्यार करते हैं।' इतने में पीछे से रितेश देशमुख आ गए। रितेश देशमुख सलमान खान से गले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान
आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। उनको देखकर वहां मौजूद पैपराजी ने भाई-भाई कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान खान पैपराजी के चिल्लाने और फोटो लेने को लेकर नाराज नजर आए थे। उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने पैपराजी से पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसी प्रतिक्रिया देते?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)



सलमान खान ने रात में की पोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने रात के तीन बजे के करीब 3 पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी और पैपराजी को फटकार भी लगाई। उन्होंने यहां तक लिखा ‘साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना। जेल में डालोगे, हा हा…।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)




सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है। अभी इसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed