सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasmine Sandlas Halts Dehradun Concert Mid Performance After Barricade Mishap

Viral Video: 'धुरंधर' की सिंगर के कॉन्सर्ट में हुई घटना, जैस्मीन सैंडलस ने रोकी परफॉर्मेंस; जानें पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Jasmine Sandlas Viral Video: जैस्मीन सैंडलस देहरादून में लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। इस बीच एक ऐसा हादसा हो गया जिसकी वजह से उन्हें अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक देना पड़ा।

Jasmine Sandlas Halts Dehradun Concert Mid Performance After Barricade Mishap
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सिंगर जैस्मीन सैंडलस फिल्म 'धुरंधर 2' में अपने गाने 'जाए सजना' के हिट होने के बाद काफी चर्चा में हैं। वह देश के कई हिस्सों में कॉन्सर्ट कर रही हैं। इसी कड़ी में वह उत्तराखंड के देहरादून में परफॉर्म करने पहुंचीं। यहां कॉन्सर्ट में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जैस्मीन को अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक देना पड़ा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

Jasmine Sandlas Halts Dehradun Concert Mid Performance After Barricade Mishap
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हादसा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलस परफॉर्म कर रही हैं। इसी बीच दर्शकों के पास लगे बैरिकेड गिर गए। जिससे उसके पास बैठे लोग भी जमीन पर गिर गए। ऐसे में वहां मौजूद दर्शक चौंक गए। वह वहां से उठ कर भागने लगे। बैरीकेड गिरने की वजह से सिंगर भी चिल्लाईं। वह वाहे गुरु, वाहे गुरु कहने लगीं। इसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम को आवाज दी और हालात को संभालने के लिए कहा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह इसके लिए शर्मिंदा हैं जो यहां हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मीन की हो चुकी आलोचना
इससे पहले अप्रैल में जैस्मीन ने गुजरात के अहमदाबाद में परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अपने ऊपर पानी डाला था। यूजर्स ने उनकी इस परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की थी। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस बात के लिए उनकी आलोचना की थी कि उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान गाने पर अपने लिप-सिंक किए थे। 
 
विज्ञापन

Jasmine Sandlas Halts Dehradun Concert Mid Performance After Barricade Mishap
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
सैंडलस के गाने हुए मशहूर
आपको बता दें कि आदित्य धर की दोनों फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में सैंडलस ने 'शरारत' और 'जाए सजना' जैसे गाने गाए हैं, जो काफी मशहूर हुए हैं। इसके बाद वह चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed