जिस मंच ने किया था रिजेक्ट, अब वहीं दी बतौर गेस्ट परफॉर्मेंस; आयुष्मान खुराना ने संघर्ष के दिनों को किया याद
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने उस मंच पर परफॉर्म किया, जिसने कभी उन्हें रिजेक्ट किया था। जानिए कौन सा है वो मंच और क्यों आयुष्मान को आई संघर्ष के दिनों की याद…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
आयुष्मान ने इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा फिल्म के गाने ‘दिल वाले चोर’ का रिप्राइज वर्जन भी गाया है। हाल ही में आयुष्मान एक रियलिटी शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। अब आयुष्मान ने खुलासा करते हुए बताया कि ये वो ही स्टेज है, जिसने उन्हें कभी रिजेक्ट किया था। आज उसी स्टेज पर उन्होंने सेलेब गेस्ट के तौर पर अपने ही गाने पर परफॉर्म किया है।
इंडियन आइडल ने आयुष्मान को किया था रिजेक्ट
‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे थे। इस दौरान आयुष्मान ने अपनी आवाज में ‘दिल वाले चोर’ गाने के रिप्राइज वर्जन पर परफॉर्म भी की। लेकिन अब आयुष्मान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कभी इंडियन आइडल ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
इस परफॉर्म का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, ‘यह 'दिल वाले चोर' का रिप्राइज वर्जन है, जिसे मैंने इंडियन आइडल में गाया था। वही मंच जिसने मेरे संघर्ष के दिनों में मुझे रिजेक्ट कर दिया था। विश्वास नहीं होता… गाने को पसंद करने के लिए शुक्रिया। फिल्म को पसंद करने के लिए आभार।’
View this post on Instagram
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी। इसी दौरान वो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में ऑडिशन के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि, बाद में वक्त बदला और आयुष्मान ने 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत की।
इसमें आयुष्मान ने फिल्म का सबसे हिट गाना ‘पानी दा रंग’ को अपनी आवाज भी दी। फिल्म सफल रही और गाने को काफी पसंद किया गया। इसके लिए आयुष्मान को फिल्मफेयर समेत कई अवॉर्ड भी मिले। वहीं एक्टिंग के लिए भी आयुष्मान ने अवॉर्ड अपने नाम किए। अब आयुष्मान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में होती है।