Viral Video: करण जौहर ने गाया गाना, बेटे यश ने उड़ाया मजाक, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो
Karan Johar Son Yash Funny Video: करण जौहर ने आज एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में करण के बेटे यश जौहर एक मजेदार बात कहते हैं, जिसे सुनकर वह खुद दंग रह जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भले ही दुनिया के लिए एक बड़ा नाम हों, लेकिन घर पर वह सिर्फ एक पिता हैं, जिनकी खिंचाई उनके बच्चे अक्सर करते रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर करण और उनके बेटे यश के बीच का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा।
'पापा, आपके गाने से मेरी पढ़ाई खराब होती है'
करण जौहर ने अपने बेटे यश का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में जब करण एक पुराना गाना गुनगुना रहे थे, तो यश जोर से हंसने लगे। जब करण ने इसका कारण पूछा, तो यश ने कहा, 'आपका गाना बहुत खराब है। इससे मेरी पढ़ाई खराब हो रही है। क्या आप मेरी पढ़ाई खराब करना चाहते हैं?'
करण ने हैरान होकर पूछा, 'मेरी खराब गायकी से तुम्हारी पढ़ाई का क्या लेना-देना?' इस पर यश ने बड़े ही सीधे अंदाज में जवाब दिया, 'यह तो बिल्कुल सीधी सी बात है।'
बिजनेस आइडिया 200 रुपए में कमरा किराए पर
यह पहली बार नहीं है जब यश ने अपने पापा की बोलती बंद की हो। हाल ही में यश ने करण को एक मजेदार बिजनेस ऑफर दिया। यश ने कहा कि जब वह और उसकी बहन रूही बड़े हो जाएंगे, तो वे यह सीखना चाहते हैं कि घर का किराया कैसे दिया जाता है।
यश का प्लान था, 'हर तीन महीने में आप हमारे कमरे का दरवाजा खटखटाना और हमसे किराया मांगना। मैं और रूही आपको 200-200 रुपये देंगे। इस तरह आपको हर महीने 400 रुपये मिलेंगे।' यश का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
कब रिलीज होगी फिल्म 'चांद मेरा दिल'?
इन दिनों करण जौहर अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो', जानें छठे दिन का कलेक्शन