सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 Movie Song Mashooqa Copied Controversy Composer Pritam Chakraborty Break Silence Share His Views

‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, धुन की नकल करने के आरोप पर बोले- ‘नई ही कैटेगरी…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 21 May 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 Movie Song Mashooqa Copied Controversy: बीते दिनों अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का एक गाना ‘माशूका’ रिलीज हुआ। इस गाने की तुलना एक इटैलियन सॉन्ग से सोशल मीडिया यूजर्स ने की। कंपोजर प्रीतम पर धुन चोरी का अरोप भी लगाया। इस मामले पर प्रीतम ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है। 

Cocktail 2 Movie Song Mashooqa Copied Controversy Composer Pritam Chakraborty Break Silence Share His Views
प्रीतम ने 'कॉकटेल 2' के गाने की कंट्रोवर्सी पर दिया रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@ipritamofficial
विज्ञापन

विस्तार

कंपोजर प्रीतम ने फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का सॉन्ग ‘माशूका’ तैयार किया है। रिलीज के बाद यह गाना म्यूजिक लवर्स को पसंद आया। साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रीतम पर धुन चोरी का आरोप लगाया। कुछ लोगों का मानना है कि ‘माशूका’ सॉन्ग इटैलियन सॉन्ग ‘से सो अर्रुबाते ए नोना' से मिलता-जुलता है। इस पूरे मामले पर प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें इस पूरे विवाद को लेकर काफी कुछ कहा है।  

Trending Videos

आरोप लगाने वालों पर उठाए प्रीतम ने सवाल 

प्रीतम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी पोस्ट की, इसमें वह लिखते है, ‘मेरा हर गाना रिलीज होने पर कुछ ऐसे सेल्फ अपॉइंटेड म्यूजिक डिटेक्टिव आ जाते हैं, जिन्होंने एक नई ही कैटेगरी बना ली है। यह कैटेगिरी काल्पनिक समानताओं की है। देखिए, अब तो आप मेरी बिना पैसे वाली पीआर टीम बन गए हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं दोस्तों, यह कोई अच्छी बात नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन




प्रीतम पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप
यह पहली बार नहीं है कि जब प्रीतम पर किसी धुन की नकल करने का आरोप लगा है। 2017 में भी उन पर धुन की नकल करने का आरोप लगा था। फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का गाना प्रीतम ने तैयार किया था, यह भी किसी विदेशी गाने की कॉपी ही था। 

विज्ञापन

Cocktail 2 Movie Song Mashooqa Copied Controversy Composer Pritam Chakraborty Break Silence Share His Views
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’? 
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में डिंपल कपाडिया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी फिल्म के दो गाने जारी किए गए हैं, जिन्हें फैंस से अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed