सोलोमन पप्पैया: तमिल अभिनेता के निधन पर रजनीकांत और सीएम विजय ने जताया दुख; कहा- उनका जाना बड़ा नुकसान
Solomon Pappaiah Passed Away: तमिल अभिनेता और विद्वान सोलोमन पप्पैया का निधन हो गया है। साउथ के कई कलाकारों जिनमें रजनीकांत, सीएम विजय और सेतुपति शामिल हैं, ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विस्तार
अभिनेता और सीएम विजय ने एक्स पर सोलोमन की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'तमिल विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख और पीड़ा हुई है। उन्होंने मंचों के जरिए दुनिया को तमिल की महानता और तमिल लोगों की जीवनशैली से परिचित कराया।'
उन्होंने आगे कहा, 'वह हास्य से भरे अपने भाषणों, तमिल पर अपनी गहरी पकड़ और सामाजिक विचारों को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए मशहूर थे। उन्होंने मंचों को केवल मनोरंजन के कार्यक्रमों से बदलकर सोचने पर मजबूर करने वाले प्लेटफॉर्म में बदल दिया। उनका जाना तमिल भाषी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।'
தமிழின் பெருமையையும், தமிழர்களின் வாழ்வியலையும் பட்டிமன்ற மேடைகள் வழியாக உலகறியச் செய்த தமிழறிஞர் பேராசிரியர் சாலமன் பாப்பையா அவர்கள் மறைந்த செய்தியறிந்து மிகுந்த துயரமும், வேதனையும் அடைந்தேன்.
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) September 11, 2026
தமது நகைச்சுவை கலந்த பேச்சாலும், ஆழ்ந்த தமிழ்ப் புலமையாலும், சமூகச் சிந்தனைகளை எளிய… pic.twitter.com/BS82wqYpHI
रजनीकांत ने एक्स पर लिखा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि महान तमिल विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया की आत्मा को शांति मिले, जिन्होंने साहित्यिक मंच को पढ़े-लिखे लोगों के दायरे से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाया।'
படித்தவரிடையே இலக்கியத் தரத்தில் இருந்த பட்டிமன்றத்தை பாமரர்களிடமும் ஜனரஞ்சகமாகக் கொண்டு சென்ற மாபெரும் தமிழ் ஆளுமை பேராசிரியர் சாலமன் பாப்பையாவின் ஆத்மா சாந்தியடைய இறைவனைப் பிரார்த்திக்கிறேன்.#SolomonPappaiah
— Rajinikanth (@rajinikanth) September 11, 2026
साउथ के कलाकार विजय सेतुपति ने लिखा, 'तमिल मंच का एक सुनहरा दौर खत्म हो गया है। श्री सोलोमन पप्पैया का निधन हो गया है। उन्होंने तमिल को सरल और सुंदर ढंग से बोलकर और समझाकर मंच को घर-घर तक पहुंचाया। उनका जाना तमिल और तमिल लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके शब्द हमेशा तमिल में जीवित रहेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'
தமிழ் மேடையின் ஒரு பொற்காலம் மறைந்தது.
— VijaySethupathi (@VijaySethuOffl) September 11, 2026
பட்டிமன்றத்தை வீடு வீடாக கொண்டு சென்ற, தமிழை எளிமையாக, அழகாக பேசி புரிய வைத்த சாலமன் பாப்பையா அவர்களின் மறைவு தமிழுக்கும், தமிழ் மக்களுக்கும் பேரிழப்பு. அவரது சொற்கள் வழி வழியாக தமிழுக்குள் வாழும். அவரது குடும்பத்தினருக்கு எனது ஆழ்ந்த… pic.twitter.com/1JBCC0SNTw
प्रभु देवा ने लिखा, 'सोलोमन पप्पैया सर के निधन से बहुत दुख हुआ। वह तमिल की एक महान आवाज थे, जो हमेशा याद किए जाएंगे।'
Deeply saddened by the passing of Solomon Pappayya Sir. A great voice of Tamil, forever remembered. 🙏 pic.twitter.com/wZRYGw8cqZ
— Prabhudheva (@PDdancing) September 11, 2026
- शुक्रवार को मदुरै में बीमारी के कारण सोलोमन पप्पैया का निधन हो गया।
- सोलोमन का एक लंबा एकेडमिक करियर भी रहा।
- उन्होंने मदुरै के 'द अमेरिकन कॉलेज' में तीन दशकों से ज्यादा समय तक तमिल प्रोफेसर के तौर पर काम किया।
- वह यादगार कैमियो रोल के जरिए तमिल सिनेमा के दर्शकों के बीच भी जाने-पहचाने चेहरे थे।
- उनकी फिल्मों में 'मुधलवन', 'बॉयज' और 'शिवाजी: द बॉस' शामिल थीं।
- साहित्य में उनके योगदान के लिए सोलोमन को 2000 में 'कलईमामणि' अवॉर्ड मिला।
- 2021 में उन्हें भारत के नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया।