सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Nadu CM Vijay Last Movie Jana Nayagan New Update Six Arrested For Leaking Footage

सीएम विजय की आखिरी फिल्म को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘जन नायकन’ लीक मामले में छह लोग गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 05 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Movie Jana Nayagan Leak Row: तमिलनाडु के सीएम विजय ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा था। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ होने वाली थी लेकिन यह रिलीज से पहले लीक हो गई। इस केस में अब छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Tamil Nadu CM Vijay Last Movie Jana Nayagan New Update Six Arrested For Leaking Footage
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘जन नायकन’ शुरुआत से विवादों में रही लेकिन रिलीज से पहले जब यह ऑनलाइन लीक हो गई तो मेकर्स को बड़ा झटका लगा। फिल्म की फुटेज लीक करने के मामले में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन इस फिल्म का फुटेज सामने आने के बाद साइबर क्राइम विंग ने ये गिरफ्तारियां की हैं। 

Trending Videos

अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने अलग-अलग डिजिटल चैनलों के जरिए फिल्म की लीक फुटेज को शेयर किया था।   

Tamil Nadu CM Vijay Last Movie Jana Nayagan New Update Six Arrested For Leaking Footage
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति - फोटो : सोशल मीडिया

जब्त किए गए इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस की जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं, इनकी जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फिल्म ‘जन नायकन’ की फुटेज कथित आरोपियों को कैसे मिली और कैसे उन्होंने इसे फैलाया। साथ ही उन लोगों की पहचान भी की जा रही है, जो फिल्म के कंटेंट को ऑनलाइन अपलोड करने, आगे फैलाने में शामिल थे। 

पायरेसी नेटवर्क को लेकर गंभीर हुई पुलिस 
साइबर क्राइम अधिकारियों ने ‘जन नायकन’ लीक मामले के बाद पायरेसी नेटवर्क को लेकर जांच शुरू कर दी है। डिजिटल फॉरेंसिक टीमें ऑनलाइन एक्टिविटी, सोशल मीडिया अकाउंट और बातचीत के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। 
फिल्म ‘जन नायकन’ को विजय के फैंस लीक मामले के बाद भी थिएटर में देखना चाहते हैं लेकिन अब तक इसकी रिलीज को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed