सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   tamilnadu cm joseph vijay showed his condolence in the death of director k rajan on social media

प्रोड्यूसर राजन के निधन पर भावुक हुए सीएम विजय, सोशल मीडिया पर जताया दुख; लिखा- ‘तमिल फिल्म इंडस्ट्री को…’

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 18 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Joseph Vijay On K. Rajan Demise: मशहूर अभिनेता व निर्देशक के. राजन का 17 मई को निधन हो गया। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जताया।  

tamilnadu cm joseph vijay showed his condolence in the death of director k rajan on social media
दिवंगत के. राजन, जोसेफ विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोड्यूसर और अभिनेता के. राजन का रविवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तमिलनाडु के सीएम एस. जोसेफ विजय ने उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

Trending Videos


निधन की खबर के लगा धक्का 
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में के. राजन ने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता तीनों भूमिकाएं निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने हमेशा सिनेमा जगत के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी व्यक्त की। उनके निधन से तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को भी काफी धक्का लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘के. राजन एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने सिनेमा उद्योग की भलाई, खासकर छोटे बजट के फिल्म निर्माताओं और वितरकों के अधिकारों, साथ ही तमिल सिनेमा के रुझानों पर अपनी राय रखी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

tamilnadu cm joseph vijay showed his condolence in the death of director k rajan on social media
के राजन - फोटो : एक्स

परिवार से सहानुभूति
इसके साथ ही सीएम विजय ने अपनी पोस्ट में के. राजन की काफी तारीफ भी की। उन्होंने पोस्ट में  लिखा, ‘फिल्म जगत के साथ उनका घनिष्ठ जुड़ाव और कई दशकों तक उनका योगदान बहुत अहम है। फिल्म उद्योग उनकी लगन को हमेशा याद रखेगा। मैं के. राजन के परिवार, दोस्तों और तमिल फिल्म उद्योग के सदस्यों के प्रति इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’

tamilnadu cm joseph vijay showed his condolence in the death of director k rajan on social media
के राजन - फोटो : एक्स

खुद लगाया मौत को गले 
तमिल फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन ने रविवार को चेन्नई में अड्यार पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। उनके निधन की खबर मिलने पर अड्यार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद उन्होंने आगे की जांच-पड़ताल शुरू की। प्रोड्यूसर ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed