फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Toxic Box Office Collection Day 14 Yash Kiara Advani Starrer Earns Rs 69 Lakh On Second Tuesday

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म, 14वें दिन महज लाखों में की कमाई; जानें कलेक्शन

Wed, 09 Sep 2026 11:56 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 09 Sep 2026 11:56 AM IST
सार

Toxic Box Office Collection Day 14: यश, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म ने कल मंगलवार को कितनी कमाई की है। 
 

विज्ञापन
Toxic Box Office Collection Day 14 Yash Kiara Advani Starrer Earns Rs 69 Lakh On Second Tuesday
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बजट में बनी यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद दूसरे ही हफ्ते में फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई है। जानिए फिल्म ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन


दूसरे हफ्ते में ही लाखों में पहुंची फिल्म
फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत में करीब 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया। जो कि पहले हफ्ते से काफी कम है। बता दें कि फिल्म का बजट 500-600 करोड़ का है। ऐसे में दूसरे हफ्ते में ही फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म अब मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश के सामने दब के रह गई है। 
विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 14 Yash Kiara Advani Starrer Earns Rs 69 Lakh On Second Tuesday
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
अच्छी शुरुआत के बाद गिरी कमाई
  • फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और पहले ही हफ्ते में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
  • पहले दिन फिल्म ने करीब 101.10 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी।
  • हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
  • 14 दिनों के बाद 'टॉक्सिक' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 295 करोड़ रुपये बताया गया है।
  • दुनियाभर में फिल्म की कमाई 338 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है।

Toxic Box Office Collection Day 14 Yash Kiara Advani Starrer Earns Rs 69 Lakh On Second Tuesday
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश एक्शन पैक अवतार में नजर आते हैं। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी, 150 करोड़ के पास 'हनुमान अंश'; जानें बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed