फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mirzapur the movie director gurmeet singh and writer puneet krishna on ravi kishan character babban babua

मिर्जापुर- द मूवी: लेखक और निर्देशक को था किस बात का डर? रवि किशन के किरदार को बताया ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर

Wed, 09 Sep 2026 01:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Sep 2026 01:18 PM IST
सार

Mirzapur the movie: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के किरदार बब्बन बबुआ लेखक और निर्देशक के लिए बड़ी चुनौती था। रवि किशन द्वारा निभाये गए इस किरदार का फिल्म में एक अलग ही भौकाल रहा है।

विज्ञापन
mirzapur the movie director gurmeet singh and writer puneet krishna on ravi kishan character babban babua
फिल्म 'मिर्जापुर' में रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर फ्रेंचाइजी में इस बार अभिनेता और सांसद रवि किशन ने एंट्री ली थी। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में उनके किरदार बब्बन बबुआ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस पर फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह और निर्माता और लेखक पुनीत कृष्णा ने एक बातचीत बताया कि इस किरदार का फिल्म में संतुलन बनाना काफी मुश्किल था। 

विज्ञापन

पुनीत कृष्णा ने बब्बन बबुआ पर क्या बोले? 

फिल्म में गैंगस्टर बब्बन बाबू यादव का किरदार रवि किशन ने निभाया है। फिल्म के लेखत पुनीत ने एक बातचीत में कहा, ‘कई युवतियों ने कहा है कि बब्बन बिल्कुल 'ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर' है। वह इतना समर्पित है कि अपनी मुमताज के लिए कपड़े तक सिलता है। गैंगस्टर होने की बात छोड़िए, कितने मर्द ऐसा करेंगे?’

विज्ञापन

mirzapur the movie director gurmeet singh and writer puneet krishna on ravi kishan character babban babua
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

निर्देशक गुरमीत सिंह को क्या था डर? 

अपने इंटरव्यू में निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा, ‘हमें तो सच में डर लगने लगा था कि क्लाइमेक्स सीन में लोग रवि किशन के प्रति इतना सहानुभूति दिखाने लगेंगे कि गुड्डू, बबलू और मुन्ना का साथ देना ही छोड़ देंगे। इसलिए हमें उसकी मौत को भी थोड़ा हल्का करना पड़ा। वह बहुत भावुक कर देने वाली घटना थी और लगभग फिल्म के खिलाफ जा रही थी। 

चंदू पंक्चर (सतेंद्र सोनी) की मौत को हमें जानबूझकर बहुत ज्यादा नाटकीय और क्रूर दिखाना पड़ा ताकि संतुलन बना रहे, क्योंकि लोगों को रवि किशन का किरदार बहुत पसंद आया था।’

mirzapur the movie director gurmeet singh and writer puneet krishna on ravi kishan character babban babua
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन 

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने दर्शकों के दिल जीत लिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी। पहले दिन इसने 25.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने अब तक 126.32 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed