फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar thanked fans for birthday wishes and shared glimpse about film haiwaan

अक्षय कुमार बर्थडे: एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया, ‘हैवान’ के लिए हुए उत्साहित, बोले- 'आपको अपना दूसरा पहलू..'

Wed, 09 Sep 2026 02:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

Akshay Kumar Birthday Post: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने बर्थ डे की शुभकामनाओं के लिए फैंस को शुक्रिया कहा। इसके साथ फिल्म ‘हैवान’ में अपने किरदार पर डालते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की।

विज्ञापन
Akshay Kumar thanked fans for birthday wishes and shared glimpse about film haiwaan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज अभिनेता अक्षय कुमार 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को शुक्रिया कहा। इसके साथ ही एक्टर ने फैंस से अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ में नए तरह का किरदार पेश करने का वादा भी किया। 

विज्ञापन

पोस्ट में क्या बोले अक्षय? 
अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन के मौके पर मेरे मन में एक ख्याल आया। क्या हो अगर जो बुरा दिखाई दे रहा है, वह बुरा न हो। जो आपको अच्छा दिखाई दे रहा है वह अच्छा न हो। मुझे फिल्म हैवान ने यही सिखाया है। इतने साल मुझे प्यार देने के लिए शुक्रिया। इस शुक्रवार मैं आपको अपना वो पहलू दिखाने वाला हूं जो आपने कभी नहीं देखा होगा।'

विज्ञापन

Akshay Kumar thanked fans for birthday wishes and shared glimpse about film haiwaan
हैवान - फोटो : सोशल मीडिया

'हैवान को मिला सीबीएफसी सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म 'हैवान' को मंगलवार को मंजूरी दे दी थी। 'हैवान' की थिएटर रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने आज 8 सितंबर, 2026 को हरी झंडी दे दी है। इस फिल्म को U/A 16+ रेटिंग मिली है। बात करें फिल्म के रन टाइम की तो इसकी अवधि164 मिनट 7 सेकंड होगी यानी फिल्म करीब 2 घंटे 44 मिनट तक सिनेमाघरों में चलेगी।

Akshay Kumar thanked fans for birthday wishes and shared glimpse about film haiwaan
हैवान - फोटो : यूट्यूब@KVNproductions

फिल्म हैवान के बारे में

  • फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 
  • फिल्म को  2016 की मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। 
  • इसके साथ ही फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे अक्षय और सैफ 17 साल बाद परदे पर वापसी कर रहे हैं। 
  • अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
  • दोनों अभिनेताओं को आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में एक साथ देखा गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed