फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannada actor Jaidev Mohan shared yash reaction on to the film’s mixed response

टॉक्सिक: ‘उनकी आवाज में दर्द था..’, दर्शकों की प्रतिक्रिया पर कैसा है यश का रिएक्शन? जयदेव मोहन ने खोला राज

Wed, 09 Sep 2026 04:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Sep 2026 04:38 PM IST
सार

Jaydev Mohan Reaction On Yash: फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कन्नड़ डबिंग में सहायक और यश के करीबी अभिनेता जयदेव मोहन ने आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने बताया कि इन सब से दुखी होकर जब उन्होंने यश को फोन किया तो एक्टर की क्या प्रतिक्रिया थी।

विज्ञापन
Kannada actor Jaidev Mohan shared yash reaction on to the film’s mixed response
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

विस्तार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कन्नड़ डबिंग में यश के साथ उनके दोस्त अभिनेता जयदेव मोहन ने काम किया था। अब जयदेव ने उस मुश्किल दौर को याद किया है जब लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। तब एक्टर यश ने उन्हें क्या सलाह दी थी। 

विज्ञापन


आलोचनाओं पर क्या थी यश की सलाह?
जयदेव मोहन ने फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की कन्नड़ डबिंग में हिस्सा लिया था। सिनेमाघरों में फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। जयदेव ने कहा, ‘फिल्म रिलीज होने के बाद से मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई है। मैंने उनसे सिर्फ दो बार फोन पर बात की है। फिल्म रिलीज होने के दिन, सारे नतीजों को देखने के बाद, मैं इस फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा हूं, और मैं इसे सहन नहीं कर सका। मैंने कड़ी आलोचना को दिल पर ले लिया।’

विज्ञापन

Kannada actor Jaidev Mohan shared yash reaction on to the film’s mixed response
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

यश ने क्या दिया जवाब?

आगे अपनी बातचीत में जयदेव ने इस सब पर यश की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। वह बोले ‘यश ने कहा कि इसे दिल पर मत लो, फिल्म बन चुकी है, रिलीज हो चुकी है, अब इसे दर्शकों पर छोड़ देते हैं। यह उनकी पसंद है। हमने इस फिल्म को पूरी लगन से बनाया और दर्शकों को सौंप दिया। बस इतना ही। इस पर ज्यादा मत सोचो। तैयार हो जाओ, अभी और काम है। समझ गए? जल्द मिलते हैं।’ जयदेव ने आगे कहा कि यश यह सब बोल तो रहे थे। मगर उनकी आवाज में फिल्म के लिए दर्द महसूस हो रहा था।

Kannada actor Jaidev Mohan shared yash reaction on to the film’s mixed response
फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 
  • फिल्म ने पहले ही हफ्ते में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। 
  • पहले हफ्ते तगड़ी कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई। 
  • खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
  • फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed