Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Varanasi team confirmed film wrap up and shared update on social media

वाराणसी: टीम ने दी फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी, पोस्ट पर लिखा- धमाके के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा

Mon, 16 Nov 2026 03:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

  •  फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
  •  अब फिल्म को लेकर एक जानकारी टीम ने साझा की है। 
  •  सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म की शूटिंग और योजना के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Varanasi team confirmed film wrap up and shared update on social media
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : X

विस्तार

एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। इससे फिल्म की 2027 के शुरुआती महीनों में रिलीज की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी
फिल्म ‘वाराणसी’ की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुई है। फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर तेलुगु भाषा में साझा किया गया। दरअसल, फैंस काफी समय से फिल्म को लेकर सवाल कर रहे थे। इन सभी सवालों के जवाब टीम द्वारा दिये गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘शूटिंग पूरी हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। सीजी का काम जारी है। री-रिकॉर्डिंग चल रही है। डबिंग शुरू हो चुकी है। अगर आपको लगता है कि यह अपडेट है, तो यह अपडेट है। अगर नहीं, तो धमाके के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।’

विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi team confirmed film wrap up and shared update on social media
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या होगी फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी साल 2027 पर आधारित है। इसमें ‘शाम्भवी’ नाम का एक एस्टेरॉयड वाराणसी की तरफ बढ़ रहा होता है, जो दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। महेश बाबू फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल निभा रहे हैं, जिन्हें एक खास मिशन के लिए चुना जाता है। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा का किरदार मंदाकिनी भी होगा, जो एक हिस्टोरियन और बेहतरीन शूटर है। इसके बाद महेश और प्रियंका दोनों मिलकर एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। दोनों पृथ्वी को इस खतरे से बचाने के लिए अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप तक यात्रा करते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन

Varanasi team confirmed film wrap up and shared update on social media
फिल्म वाराणसी - फोटो : इंस्टाग्राम

हैदराबाद में हुई है शूटिंग
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। भले ही फिल्म 'वाराणसी' की कहानी वाराणसी शहर पर आधारित है, लेकिन इसकी शूटिंग असली वाराणसी में नहीं हो रही है। इसके बजाय हैदराबाद में वाराणसी शहर और वहां के प्रसिद्ध रत्नेश्वर महादेव मंदिर का एक बहुत बड़ा और असली जैसा सेट तैयार किया गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों में फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकने की खबरें सामने आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed