Jason Sanjay: कौन हैं जेसन संजय? थलापति विजय से क्या है रिश्ता, 'सिग्मा' से करेंगे डेब्यू
Who Is Jason Sanjay: आखिरकार कौन हैं जेसन संजय? जिनका तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से गहरा रिश्ता है। जेसन फिल्म 'सिग्मा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं जेसन संजय?
जेसन संजय तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और संगीता सोरनलिंगम के बेटे हैं। इतने बड़े सुपरस्टार के बेटे होने के बावजूद जेसन हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रहे।
जेसन को बचपन से ही फिल्मों के सेट पर रहने और दुनिया भर की फिल्में देखने के कारण उनका झुकाव कहानी लिखने और फिल्म बनाने की तरफ हो गया।
एक्टिंग की जगह डायरेक्शन को क्यों चुना?
आमतौर पर स्टार्स के बच्चे एक्टिंग में आते हैं, लेकिन जेसन का सपना शुरू से ही अलग है। जेसन का कहना है कि उन्होंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि वे फिल्म डायरेक्टर बनेंगे। जब वे 20 साल के थे, तब मलयालम सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अल्फोंस पुथरेन ने उन्हें एक्टिंग करने का मौका दिया था। लेकिन जेसन ने उसे मना कर दिया क्योंकि उनका असली सपना कैमरे के पीछे रहकर काम करना था।
कैसी होगी फिल्म 'सिग्मा'?
जेसन की पहली फिल्म 'सिग्मा' को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। यह एक अकेले काम करने वाले व्यक्ति की कहानी है। इस फिल्म में दर्शकों को खजाने की खोज, डकैती, एक्शन और कॉमेडी का मजेदार मेल देखने को मिलेगा।
जेसन का कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान इस फिल्म को कामयाब बनाने पर है। वे एक्टिंग करेंगे या नहीं, यह इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही तय करेंगे।
कब रिलीज होगी 'सिग्मा'?
'सिग्मा' पहले 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन जेसन के पिता विजय की बड़ी फिल्म 'जन नायकन' भी उसी समय आ रही है। दोनों फिल्मों में टकराव न हो, इसलिए 'सिग्मा' की रिलीज को टाल दिया गया है। अब यह फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है। नई तारीख की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'श्रीराम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, अनुपम खेर ने लिखा- 'मेरा एक हिस्सा अयोध्या में रह गया है'