विजय-रश्मिका की शादी की क्या थी सबसे खास बात, वेडिंग प्लानर ने शेयर किया नोट; इसलिए की मां-बाप की तारीफ
Vijay-Rashmika Marriage: विजय-रश्मिका की शादी के कई दिनों बाद वेडिंग प्लानर ने दोनों को लेकर कई खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि शादी की सबसे खास बात क्या रही?
विस्तार
शादी में क्या रहा खास?
प्रिया ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े के साथ बिताए कुछ अनदेखे पल साझा किए हैं। उन्होंने शादी के उस माहौल के बारे में बताया जिसने इसे खास बनाया। इस समारोह में उन्हें जो सबसे अच्छी चीज लगी, वह विजय-रश्मिका का रिश्ता था।
प्रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'शादी से लौटते समय आपको हमेशा इतना भरा-पूरा महसूस नहीं होता! विजय-रश्मिका के साथ ऐसा नहीं लगा कि हम दो मशहूर हस्तियों की शादी करा रहे हैं। ऐसा लगा जैसे हम दो खूबसूरत इंसानों की शादी करवा रहे हैं, जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। उन्हें पता था कि उन्हें क्या चाहिए। हम सबने मिलकर बस उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया।'
प्रिया ने शादी को यादगार बनाने में दोनों परिवारों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि विजय की मां हर छोटी-बड़ी बात में शामिल थीं और शादी को लेकर उनका नजरिया बहुत साफ था। रश्मिका के माता-पिता भी उतने ही मिलनसार थे और इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा थे।
क्या प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे रोहित सराफ? फैंस लगा रहे कयास; इस सीरीज में साथ में आएंगे नजर
प्रिया ने रीति-रिवाजों को समझाशादी की तैयारियों के सिलसिले में, प्रिया ने रीति-रिवाजों को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया। उन्होंने इस जोड़े के भाई-बहनों और पूरी टीम की मौजूदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने आखिर में लिखा, 'यह शादी हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी। विजय-रश्मिका अपनी दुनिया से मेरा परिचय करवाने के लिए बहुत शुक्रिया।'
बता दें कि विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को शादी की थी। इसमें खास लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने हैदराबाद में 4 मार्च को शादी का रिसेप्शन होस्ट किया था। इसमें कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे।