फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Arjun Kapoor In Reality Show Lock Upp 2 As A Guest Viral Video

शो ‘लॉकअप 2’ में जनता की आवाज बनकर आए अर्जुन कपूर, प्रतियोगियों पर लगाए इल्जाम; देखें वायरल वीडियो

Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
सार

Arjun Kapoor Entry In Reality Show Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शनिवार के स्पेशल एपिासोड में एक सेलिब्रिटी गेस्ट आता है। इस बार अर्जुन कपूर की एंट्री होगी। वह शो के प्रतियोगियों पर जनता के इल्जामों की लिस्ट लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor In Reality Show Lock Upp 2 As A Guest Viral Video
शो 'लॉकअप 2' में अर्जुन कपूर होंगे स्पेशल गेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@netflixindiareality

विस्तार

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों प्रतियोगियों के बीच के झगड़े, विवाद और खुलासों को लेकर चर्चा में है। इस शो में हर शनिवार को एक सेलिब्रेट गेस्ट भी शामिल होता है, जो जनता की आवाज बनकर आता है। प्रतियोगियों को लेकर जनता की राय बताता है। आने वाले शनिवार को भी अर्जुन कपूर यह रोल निभाने वाले हैं। उन्होंने प्रतियोगियों पर क्या इल्जाम लगाए, यहां जानिए। 

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला पर उठाए सवाल? 
अर्जुन कपूर ने आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा के अलावा कई प्रतियोगियों को लेकर जनता की राय बताई। अर्जुन की बात सुनकर कई प्रतियोगी चौंक गए। अर्जुन कपूर के साथ शो के होस्ट रिश्ते देशमुख और फराह खान भी शामिल थे। आखिर में शो एक प्रतियोगी भी शनिवार को बाहर होगा। 

विज्ञापन

यह एपिसोड शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)


 

Arjun Kapoor In Reality Show Lock Upp 2 As A Guest Viral Video
लॉकअप सीजन 2 के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

कई सेलेब्स ने खोले शो में अपने राज 
बीते दिनों 'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपने और एक्टर गौरव खन्ना के तलाक की बात बताई। वहीं राम कपूर ने बताया कि जब वह छोटे थे तो हॉस्टल में उनका शोषण किया गया था। इसी तरह से हर्षद चोपड़ा ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड और दोस्त ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था। यह सब राज सुनकर इन सेलेब्स के फैंस काफी हैरान थे। सोशल मीडिया पर भी ये बातें चर्चा का विषय बन गई हैं।

क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट? 
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। हाल ही में इस शो से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बाहर हुई हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed