{"_id":"6af9ea3ef607ed891c084e96","slug":"bigg-boss-20-weekend-ka-vaar-why-salman-khan-scold-to-kanika-and-gullu-what-he-said-to-love-and-scout-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: क्या घर से बेघर हुईं माही? जानें कनिका-गुल्लू की क्यों लगी क्लास, स्काउट और लव से क्या बोले सलमान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 20: क्या घर से बेघर हुईं माही? जानें कनिका-गुल्लू की क्यों लगी क्लास, स्काउट और लव से क्या बोले सलमान
Sun, 15 Nov 2026 10:52 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:52 PM IST
सार
- सलमान खान ने लव गिल और स्काउट ओपी को समझाते हुए कई बातें बताई हैं।
- वीकएंड का वार में सलमान खान कुछ प्रतिभागियों के साथ काफी गुस्से में नजर आए हैं।
- घर में दो प्रतिभागी ऐसे हैं जिनका गेम भाईजान को पसंद नहीं आया है। ऐसे में सलमान ने उन्हें सलाह दी है।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आज का वीकएंड का वार काफी दमदार रहा। सलमान खान ने लव गिल और स्काउट को समझाया। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने कनिका और गुल्लू की क्लास लगाई है। आज घर से कोई बाहर तो नहीं मगर घर में एक प्रतिभागी की लाइफ चली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या माही हुईं बाहर?
'बिग बॉस 20' के वीकएंड का वार में आज घर से कोई बाहर नहीं हुआ है। मगर माही विज की एक लाइफ चली गई थी। चूंकि माही के पास दो लाइफ थीं इसलिए वह घर से बाहर होने से बच गई हैं। सलमान ने माही से कहा कि आपके साथ पब्लिक ने इंसाफ कर दिया है।

सलमान ने स्काउट की क्यों लगाई क्लास?
सलमान खान ने आज के एपिसोड में स्काउट को खूब सुनाई है। सलमान ने स्काउट से कहा कि अब तुम अपना खेल खेलने लगो। लव से कट ऑफ हो जाए पुरी तरह से। सलमान ने स्काउस के पूछा कि क्या तुम्हें लव पसंद है। तो स्काउट ने कहा कि नहीं। इस पर सलमान ने कहा कि जब नहीं पसंद है तब ये हाल है, अगर पसंद होती तो और गले लग जाते। तुम्हारी मां समझा चुकी है। काश्वी समझा चुकी है। अब तुम इस बात को समझ जाओ और लव से दूर रहना।

लव को सलमान ने क्या समझाया?
सलमान ने लव से कहा कि अगर तुम स्काउट के इमोशंस का फायदा उठा रही हो, तो अलग बात है। अगर नहीं उठा रही हो तो थोड़ी से सेल्फ रिस्पेक्ट रखो। स्काउट से बात करना बंद कर दो।
सलमान ने लव से कहा कि अगर तुम स्काउट के इमोशंस का फायदा उठा रही हो, तो अलग बात है। अगर नहीं उठा रही हो तो थोड़ी से सेल्फ रिस्पेक्ट रखो। स्काउट से बात करना बंद कर दो।
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
माही और कनिका से क्या बोले सलमान खान?
सलमान खान ने माही विज से कहा कि आप किसी को घर तोड़ने वली महिला नहीं बोल सकतीं। यह गलत था। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने कनिका को भी खूब सुनाई है। कनिका बार-बार बीच में बोल रही थीं। इस पर सलमान ने कहा कि कनिका अगर आपको बहस करनी है, तो हम बहस कर लेते हैं। मैं आपके भले के लिए बोल रहा हूं। चुपचाप सुनना चाहो तो सुन, अगर बहस करनी है तो बहस कर लो।
कनिका से बोले- मेरे सामने स्मार्ट बन रहे हो
सलमान जब कनिक को समझा रहे थे तब वह बार-बार सफाई दे रही थीं। इस दौरान सलमान ने कनिका को डांटते हुए कहा कि आप बहुत स्मार्ट समझ रहे हो खुद को? मेरे सामने स्मार्ट बन रहे हो? आप लोग अपनी गलती मान क्यों नहीं लेते? सबके सब जस्टिफाई करने में क्यों लगे रहते हो?

गुल्लू और कनिका को सलमान ने दी सलाह
सलमान खान ने गुल्लू और कनिका की क्लास लगाई है। सलमान ने कहा कि आप दोनों अच्छा नहीं खेल रहे हैं। आप दोनों सोफे पर बैठ जाते हैं। इसके बाद आपको मतलब नहीं होता कि घर में क्या चल रहा है। आपको ये देखना है कि मौका कैसा है। जब नकुल से आपका झगड़ा हुआ तो किसी ने कुछ नहीं बोला। जब यंग और स्काउट से झगड़ा हुआ, तो आप मजाक उड़ा रहे हो। वह सेंसिटिव मुद्दा था। उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था। आप लोग वहां बैठकर एक्सपर्ट एडवाइस ना देते रहें। अपना खुद का गेम खेलें।