सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar diagnosed with stomach cyst following her liver cancer recovery husband shoaib ibrahim revealed

कैंसर के इलाज के बीच दीपिका कक्कड़ को हुई यह तकलीफ; पेट में तेज दर्द के बाद चला पता, बोलीं- 'यही जिंदगी है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Dipika Kakar Health: चर्चित सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ को बीते दिनों लिवर कैंसर का पता चला था। उनकी सर्जरी हो चुकी है और उनकी रिकवरी हो रही है। मगर, इस बीच उन्हें पेट में एक और तकलीफ मालूम हुई है, जिसका उपचार कल मंगलवार से होगा।

Dipika Kakar diagnosed with stomach cyst following her liver cancer recovery husband shoaib ibrahim revealed
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लोकप्रिय टीवी अदाकारा दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हुआ था। इसका उपचार चल रहा है। बीते दिनों दीपिका की एक सर्जरी हुई थी, जो करीब 14 घंटे चली। फिलहाल उनकी रिकवरी हो रही है। मगर, इस बीच उन्हें पेट में एक नई तकलीफ मालूम हुई है। दरअसल, अभिनेत्री के पेट में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ। वे अस्पताल पहुंचीं तो जांच में उनके पेट में एक सिस्ट पता चला है।

Trending Videos

पेट में दर्द के बाद पहुंचे हॉस्पिटल
दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में दीपिका की सेहत पर चर्चा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट का पता चला है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अचानक दीपिका को इतनी तेज पेट दर्द हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा। उन्हें कैंसर को मात दें चुकीं एक्ट्रेस को फिर लिवर कैंसर का डर सताने लगा है। मगर, जांच में पता चला है कि पेट में एक गांठ हो गई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FILMYGYAN VIDEOS (@filmygyanvideos)




मंगलवार से शुरू होगा उपचार
शोएब ने बताया कि दीपिका के पेट में असहनीय दर्द हुआ। वे हॉस्पिटल पहुंचे। सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में 13 मिमी का सिस्ट यानी गांठ है। इसका उपचार मंगलवार से शुरू होगा। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। शोएब ने आगे कहा, 'कल तक सब ठीक था, लेकिन दीपिका को पेट में दो दिनों से दर्द हो रहा था। रात में दर्द ज्यादा बढ़ गया। हम हॉस्पिटल गए तो डॉक्टर्स ने सीटी स्कैन का सुझाव दिया। जांच में सिस्ट का पता चला है। 

कैसे होगा उपचार?
शोएब ने अपने फैंस से दीपिका के लिए दुआ की अपील की है। शोएब ने आगे कहा कि दीपिका को जब से लिवर कैंसर हुआ है, तभी से डर बना रहता है कि कहीं कैंसर फिर से न हो जाए। डॉक्टर जल्द ही सिस्ट का इलाज शुरू करेंगे। हालांकि, इसके लिए कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी। सिस्ट को लेजर के जरिये जलाया जाएगा। ट्रीटमेंट के लिए एक्ट्रेस को तीन-चार दिन दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। दीपिका के फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed