सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gurmeet Choudhary wishes wife Debinna Bonnerjee happy wedding anniversary share photos

शादी की सालगिरह पर गुरमीत चौधरी ने देबिना के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, पत्नी को बताया अपनी ‘शक्ति’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Gurmeet Choudhary Debinna Bonnerjee Wedding Anniversary: टीवी के प्रसिद्ध कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की आज 15 फरवरी को शादी की सालगिरह है। इस अवसर पर दोनों ने केक काटकर रोमांटिक पलों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

Gurmeet Choudhary wishes wife Debinna Bonnerjee happy wedding anniversary share photos
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की आज शादी की सालगिरह है। इस खास दिन पर गुरमीत ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत फोटो शेयर किए। फोटो में दोनों कई रोमांटिक पोज में नजर आए। देबिना डेनिम शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं तो वहीं गुरमीत भी स्टाइलिश नजर आए। 

Trending Videos

गुरमीत का पोस्ट
गुरमीत चौधरी ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी देबिना के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। गुरमीत ने ये तस्वीरें खासतौर पर अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के साथ केक काटते नजर आए। तो वहीं कई तस्वीरों में केक के साथ पोज देते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमीत का नोट
गुरमीत ने देबिना के लिए बहुत प्यारा मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा देबिना आज भी उनकी ताकत, शक्ति और सहारा बताया। उन्होंने अपने रिश्ते को ‘डिवाइन ब्लेसिंग’ (ईश्वरीय आशीर्वाद) बताया। साथ ही महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। फैंस ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट किए। एक ने लिखा 'एक-दूजे के लिए', दूसरे ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरे फेवरेट कपल को', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी क्यूटी'

गुरमीत और देबिना की लव स्टोरी
गुरमीत और देबिना की मुलाकात टीवी शो ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। टीवी सीरियल 'रामायण' में गुरमीत ने राम और देबिना ने सीता का रोल निभाया था। ऑनस्क्रीन का प्यार धीरे-धीरे असली जिंदगी में बदल गया। कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। तब से यह जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा बनी हुई है।

गुरमीत और देबिना का वर्कफ्रंट
हाल ही में दोनों ‘लाफ्टर शेफ 3’ में साथ दिखे थे, जहां उनकी बॉन्डिंग फिर से सबको पसंद आई। गुरमीत ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है, जैसे ‘पलटन’, ‘वजह तुम हो’, ‘हेट स्टोरी 4’ और ‘खामोशियां’।

यह भी पढ़ें: 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज के बीच मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दीवानी'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed