सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Aditi Hundia Who Is Getting Linked With Ishan Kishan As Grandfathers Remark Went Viral On Relationship

Who is Aditi Hundia: कौन हैं अदिति हुंडिया? ईशान किशन से जुड़ रहा नाम; क्या है धुरंधर फेम डायरेक्टर से कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Ishan Kishan and Aditi Hundia: क्रिकेटर ईशान किशन का नाम इन दिनों जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ खूब जोड़ा जा रहा है। ईशान के दादा ने भी उनका जिक्र किया। आइए जानते हैं कौन है ये लड़की...
 

Who Is Aditi Hundia Who Is Getting Linked With Ishan Kishan As Grandfathers Remark Went Viral On Relationship
ईशान किशन और अदिति हुंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन छा गए। लेकिन एक और वजह थी, जो ईशान किशन को सुर्खियों में बनाई हुई थी। 

Trending Videos

अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है- ईशान के दादा
बीते कुछ दिनों से ईशान का नाम जयपुर की एक मॉडल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन हाल ही में ईशान के दादा के एक बयान से इस चिंगारी को आग में बदल दिया। ईशान के दादा, अनुराग पांडेय ने उन्हें और अदिति को लेकर एक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। उन्होंने कहा, ‘ईशान जिससे भी शादी करेगा, हम उसे अपना लेंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो एक मॉडल है। जिसमें बच्चों की खुशी है, उसी में सबकी खुशी होनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में ईशान की मां ने इस बयान को खारिज कर दिया, लेकिन तब तक ये बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी थीं और ऑनलाइन जबरदस्त हलचल मच गई थी।

कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया का जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की।

2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेन्ट की फाइनलिस्ट बनकर उन्होंने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। मिस दिवा 2018 में अवॉर्ड जीतने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसके अलावा, उन्होंने अपना खुद का देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ (Label Aditi Hundia) भी शुरू किया, जो उनके एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

आदित्य धर करते हैं फॉलो
अदिति ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर डिजिटल कंटेंट तैयार किया है और एंडोर्समेंट पार्टनरशिप्स के जरिए कई फैशन कैंपेन का हिस्सा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अदिति की फैन फॉलोइंग का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के डायरेक्ट आदित्य धर भी फॉलो करते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)

वहीं, वे पिछले कुछ वर्षों में कई बार आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं। हर बार उनकी मौजूदगी नई चर्चाओं को जन्म देती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की अनुमानित नेट वर्थ करीब 16 से 25 करोड़ रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed