वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद अलीबाग के लिए रवाना अनुष्का शर्मा और विराट, वीडियो वायरल
Anushka Sharma-Virat Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद दोनों आज 18 फरवरी को अलीबाग के लिए रवाना हो गए हैं। कपल का गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचने का एक वीडियो सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आते हैं। कल मंगलवार 17 फरवरी को इस चर्चित जोड़ी को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया। दोनों ने वहां आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना। आज बुधवार 18 फरवरी को अनुष्का और विराट अलीबाग के लिए रवाना हो गए हैं।
अलीबाग फार्महाउस रवाना 'विरुष्का'
मंगलवार को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को संत प्रेमानंद जी महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम में देखा गया था। वहीं, आज इस जोड़ी को उनके अलीबाग फार्महाउस की ओर जाते हुए देखा गया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर दोनों को स्पॉट किया गया। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कूल लुक में नजर आए कपल
अनुष्का ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट शर्ट और ग्रीन स्वेटर में नजर आईं। वहीं, विराट कोहली ओवरशर्ट के साथ टी-शर्ट पहने दिखे। अनुष्का और विराट जब गुजरे तो उनकी एक झलक के लिए फैंस की भीड़ जुट गई।
Rohit Shetty Firing Case: हिंदुत्व का लालच देकर रिक्रूट हुए आरोपी, रोहित शेट्टी केस में क्राइम ब्रांच का दावा
विराट और अनुष्का ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठ किया सत्संग
अनुष्का शर्मा और विराट को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने के एक दिन बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया है। बीते दिन की उनकी वृंदावन के संत के आश्रम से वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में दोनों को पूरे भक्ति भाव में डूबकर सत्संग में हिस्सा लेते देखा गया। वे आम श्रद्धालु की तरह ही दूसरे भक्तों के बीच जमीन पर बैठे। इस दौरान वे काफी शांत और भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि अनुष्का और विराट पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जा चुके हैं। वे अक्सर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए ब्रज की यात्रा करते हैं। इससे पहले कपल दिसंबर में वृंदावन गए थे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी।