सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kalyani Priyadarshan confirms South Movie Lokah Chapter 2 Shooting Start Soon

मलयालम फिल्म ‘लोका 2’ की स्क्रिप्ट पर कल्याणी प्रियदर्शन ने दिया बड़ा अपडेट; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Lokah Chapter 2: मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ का दूसरा पार्ट भी जल्द बनेगा। इस बारे में हाल ही में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने जानकारी साझा की है। जानिए, कब शुरू होगी, इस फिल्म की शूटिंग?

Kalyani Priyadarshan confirms South Movie Lokah Chapter 2 Shooting Start Soon
कल्याणी प्रियदर्शन 'लोका 2' का होंगी हिस्सा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने दर्शकों को हैरान किया। फिल्म की कहानी वुमन सुपरहीरो चंद्रा पर थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कमाल का कलेक्शन किया। अब इसका दूसरा पार्ट भी बनने वाला है। फिल्म को लेकर लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने अपडेट दिया है। 

Trending Videos
जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
हाल ही में एक इवेंट में कल्याणी प्रियदर्शन शामिल हुईं। इस दौरान ही एक्ट्रेस ने ‘लोका 2’ को लेकर बात की। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘लोका 2’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। मैं फिल्म का हिस्सा हूं। आप फिल्म का इंतजार करें।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थी 'लोका चैप्टर 1' की कहानी?
मलयालम फिल्म ‘लोका’ एक वुमन सुपरहीरो की कहानी थी। इसमें चंद्रा नाम की एक लड़की है, जिसमें पास कुछ सुपरपावर होती हैं। वह बेंगलुरु में रहने आती है और असहाय पुरुष और महिलाओं को मुश्किलों से बचाती है। वह उड़ सकती है, उसके पास लड़ने की असीम क्षमता, ताकत है। इस फिल्म का एक्शन, ड्रामा दर्शकों को पसंद आया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छाई कमाई की थी। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘कभी हम बॉलीवुड बनना चाहते थे, अब दुनिया हमें देख रही', अगली फिल्म ‘स्वयंभू’ पर निखिल ने दी बड़ी जानकारी
 
कल्याणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘लोका’ का बजट 33 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रास 183.96 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म को कई एक्ट्रेस से सराहा। इस पहली वुमन सुपरहीरो मूवी कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed