सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Nikhil Siddhartha Exclusive Interview Actor Talk About Upcoming Movie Swayambhu And Career

‘कभी हम बॉलीवुड बनना चाहते थे, अब दुनिया हमें देख रही', अगली फिल्म ‘स्वयंभू’ पर निखिल ने दी बड़ी जानकारी

Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Actor Nikhil Siddhartha Exclusive Interview: साउथ के लोकप्रिय अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म ‘स्वयंभू’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बीच अमर उजाला से उन्होंने एक्सक्लूसिव बात की।

Nikhil Siddhartha Exclusive Interview Actor Talk About Upcoming Movie Swayambhu And Career
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस इंटरव्यू में अभिनेता ने फिल्म, इसकी तैयारी और बॉलीवुड समेत कई मुद्दों पर बात की। ‘कार्तिकेय 3’ की योजनाओं पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के फर्क पर भी अपनी राय रखी।

Trending Videos

नाम नहीं, पहचान बन गई ‘कार्तिकेय’
फिल्म ‘कार्तिकेय’ से मुझे बहुत प्यार मिला। लोग मुझे मेरे असली नाम की जगह ‘कार्तिकेय’ नाम से ज्यादा जानते हैं। लोगों ने उस फिल्म को दिल से पसंद किया। उसी प्यार ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दो साल से सवाल कर रहे थे
फिल्म ‘स्वयंभू’ की यात्रा लगभग दो साल की रही। ‘कार्तिकेय 2’ के बाद से ही लोग मुझसे लगातार पूछ रहे थे कि मैं क्या कर रहा हूं? घर पर बैठा हूं क्या? मेरा जवाब बस इतना ही था कि जब भी वापस आऊंगा, कुछ खास लेकर आऊंगा। 

180 दिन की मेहनत और भव्य विजन
इस फिल्म की शूटिंग लगभग 180 दिनों तक चली। टीजर रिलीज के बाद से ही लोगों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी हुई। यह एक पीरियड फिल्म है। मैं इसमें एक छोटे से सैनिक की भूमिका निभा रहा हूं। इसके लिए मुझे तलवारबाजी, घुड़सवारी, तीरंदाजी सब कुछ सीखना पड़ा। 

Nikhil Siddhartha Exclusive Interview Actor Talk About Upcoming Movie Swayambhu And Career
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nikhil

40 मार्शल आर्टिस्ट ने कराई मेरी ट्रेनिंग
हम इसकी ट्रेनिंग के लिए वियतनाम गए थे। मेरे प्रोड्यूसर ने हमें एक शानदार जगह भेजा। वहां लगभग 40 मार्शल आर्टिस्ट ने मेरी ट्रेनिंग करवाई। फिल्म में कई बड़े दृश्य हैं। लगभग सौ सैनिक, सैकड़ों फाइटर्स, हजारों जूनियर आर्टिस्ट। इतने बड़े स्तर पर काम करने के लिए उसी स्तर की तैयारी जरूरी थी। 

अब पूरी दुनिया हमें देख रही है 
मेरा बॉलीवुड के प्रति हमेशा सम्मान रहा है। पहले हम सोचते थे कि हमें बॉलीवुड जैसी फिल्में बनानी हैं। उनके जैसे टेक्नीशियन लाने हैं। उसी स्तर पर काम करना है पर अब स्थिति बदल चुकी है। दक्षिण भारत में मजबूत तकनीकी टीमें तैयार हो चुकी हैं। आज पूरी दुनिया भारतीय सिनेमा की ओर देख रही है।
हालांकि, हाल के समय में मैं ‘धुरंधर’, ‘एनिमल’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों के तकनीकी काम से प्रभावित हुआ हूं।

Nikhil Siddhartha Exclusive Interview Actor Talk About Upcoming Movie Swayambhu And Career
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nikhil

हिंदी ऑफर तो बहुत हैं पर दिल तेलुगु में
मुझे हिंदी प्रोडक्शन हाउस से कई ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन अभी मैं बेहद व्यस्त हूं। ‘स्वयंभू’ के बाद ‘इंडिया हाउस’ और ‘कार्तिकेय 3’ पर काम चल रहा है। ये फिल्में तेलुगु और हिंदी दोनों में शूट हो रही हैं। तेलुगु सिनेमा मेरे दिल के करीब है। यही मेरी पहचान है। यही मेरी रोजी रोटी है। पहले मैं खुद को यहां और मजबूत कर लूं फिर हिंदी प्रोजेक्ट्स पर विचार करूंगा।

‘अंदाज अपना अपना’ का रीमेक करना चाहूंगा
सलमान और आमिर की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ मेरी पसंदीदा फिल्म है। हम पूरे परिवार के साथ बैठकर इसे देखते हैं। हर बार उतनी ही हंसी आती है। अगर कभी मल्टीस्टारर फिल्म करूंगा तो इसका रीमेक जरूर करना चाहूंगा।

Nikhil Siddhartha Exclusive Interview Actor Talk About Upcoming Movie Swayambhu And Career
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nikhil

सलमान खान के साथ खास फैन मोमेंट
कुछ समय पहले मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहा था। वहीं सलमान खान से मुलाकात हुई। उन्होंने पूरी तेलुगु टीम को नाश्ते पर बुलाया। अगले दिन हम सब उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने मुझे मेरे नाम से पुकारा। मैं सच में हैरान रह गया। उन्हें मेरा नाम पता था। वह बेहद आत्मविश्वासी, मेहमाननवाज और शानदार इंसान हैं।

‘कार्तिकेय 3’ उम्मीदों से भी बड़ी जिम्मेदारी है
‘कार्तिकेय 3’ की कहानी पर हम अभी काम कर रहे हैं। चंदू मोन्डेटी इसे लिख रहे हैं। वे अन्य प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। लेखन पूरा होते ही शूटिंग शुरू होगी। संभव है कि साल के अंत तक या अगले साल इसकी शुरुआत हो। पार्ट 1 और पार्ट 2 सुपरहिट रहे हैं इसलिए उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। तीसरा भाग पहले से बड़ा और प्रभावशाली होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed