ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत लिया एक्शन
Malayalam actor Jayasurya: ईडी ने मलयालम एक्टर जयसूर्या की लाखों की संपत्ति कुर्क की है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग केस में संबंधित है, जिसकी जांच के तहत ईडी ने यह एक्शन लिया है।
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लोकप्रिय मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी।
संघीय जांच एजेंसी ने की थी पूछताछ
एक्टर और उनकी पत्नी से दिसंबर 2025 में फेडरल जांच एजेंसी ने 'सेव बॉक्स' नाम के एक 'ऑनलाइन बोली' एप्लीकेशन के जरिए कुछ लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इस कथित इन्वेस्टमेंट स्कीम को स्वाति रहीम नामक शख्स ने चलाया।
चिरंजीवी कोनिडेला ने पत्नी सुरेखा को दी जन्मदिन की बधाई, एडवांस में मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, लिखा- 'मैं आज...'
चार एफआईआर से जुड़ी है जांच
सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह जांच त्रिशूर ईस्ट पुलिस की तरफ से दर्ज कम से कम चार एफआईआर से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि केरल में जयसूर्या को ‘दी गई’’ 39.01 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मंगलवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। सूत्रों ने बताया कि रहीम ने एक्टर जयसूर्या को उस इन्वेस्टमेंट स्कीम के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एंडोर्समेंट दिलाने के बदले कुछ पैसे दिए थे।