'रणबाली' की टीम ने विजय-रश्मिका को दिया सरप्राइज, मेकर्स ने दी फिल्म की शूटिंग की अपडेट; यूजर ने की ये मांग
Ranabaali: 'रणबाली' का रायलसीमा का शेड्यूल पूरा हो गया है। इस मौके पर टीम ने विजय-रश्मिका को सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस पर फैंस ने कमेंट किए हैं।
विस्तार
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना केक काट रहे हैं। टीम उन्हें गुलदस्ता दे रही है। प्रोडक्शन हाउस ने तस्वीरें शेयर कर ट्वीट में लिखा 'रणबाली - जयम्मा। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सेट पर आए। रणबाली की टीम ने सेट पर एक जश्न के साथ इस नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।'
Ranabaali - Jayamma @TheDeverakonda - @iamRashmika
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) April 11, 2026
Back on sets ❤️🔥
An eternal bond ❤️
Team #Ranabaali wished the newly weds on sets with a celebration ✨
Grand release worldwide on September 11th 🔥@Rahul_Sankrityn @MythriOfficial #ArnoldVosloo @AjayAtulOnline @nirav_dop… pic.twitter.com/yjdMLTEWkE
इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने मेकर्स से मांग की है कि फिल्म 'रणबाली' का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाए। एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस लुक की वजह से विजय का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है। एक और यूजर ने लिखा है '7 वर्षों के बाद दोनों को एक-साथ पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहा हूं।'
टीम ने हाल ही में रायलसीमा क्षेत्र में शूटिंग का एक अहम शेड्यूल पूरा किया है। मेकर्स ने बताया कि शूटिंग के दौरान इस इलाके के लोगों ने जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया।
Jana Nayagan: 'जन नायकन' लीक पर CBFC ने दी प्रतिक्रिया! आरोपों को बताया बेबुनियाद और झूठा
आपको बता दें कि यह तीसरी बार है जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वे 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।