सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sonu Sood Reaction To Movie Jana Nayagan leak Says its Disregard For Every Artist

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के लीक होने पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया, बोले- ‘यह हर कलाकार का अपमान है’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 11 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonu Sood Reaction To Movie Jana Nayagan Leak: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। इस घटना पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में सोनू सूद ने इस बात को दुखद बताया है। 

Sonu Sood Reaction To Movie Jana Nayagan leak Says its Disregard For Every Artist
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ उनके करियर की आखिर मूवी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म कंट्रोवर्सी में पड़ गई थी, इसे रिलीज के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़े। अब मामला सेंसर बोर्ड के पाले में था। इसी बीच फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। इससे विजय और फिल्म इंडस्ट्री के लोग निराश हैं। हाल ही में सोनू सूद ने भी इस मामले पर अपने विचार जाहिर किए हैं। 

Trending Videos

फिल्म के ऑनलाइन लीक पर दुखी हुए सोनू सूद 
साेनू सूद ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर विजय और फिल्म ‘जन नायकन’ की टीम को सपोर्ट दिया है। वह सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते हैं, ‘जन नायकन जैसी फिल्म का ऑनलाइन लीक हो जाना दिल तोड़ने जैसा है। एक फिल्म बनाने में जो रातों की नींद, साल की मेहनत और जुनून लगता है, उसे सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं जो इसमें शामिल होते हैं। यह उनके लिए अपने बच्चे जैसा होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu Sood Reaction To Movie Jana Nayagan leak Says its Disregard For Every Artist
'जन नायकन' फिल्म में विजय - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

सोनू सूद ने पायरेसी को हर कलाकार का अपमान बताया 
सोनू सूद अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘पायरेसी सिर्फ गैर-कानूनी ही नहीं है बल्कि इसके पीछे काम करने वाले हर कलाकार और टेक्नीशियन का पूरी तरह से अपमान है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं विजय थलापति के समर्थन में खड़ा हूं। आइए हम सब सिनेमा की रेस्पेक्ट करें।’ 

कमल हासन से लेकर रजनीकांत ने किया विजय को सपोर्ट 
विजय की ‘जन नायकन’ लीक होने पर रजनीकांत, कमल हासन, एक्टर सूर्या जैसे कई एक्टर्स दुखी हुए। सभी ने इस बात का विरोध किया, विजय को अपना सपोर्ट दिया है। पायरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed