फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकएंड पर क्या रहा ‘डकैत’ का कलेक्शन? ‘धुरंधर 2’ के आगे दूसरे दिन की कितनी कमाई?

Sat, 11 Apr 2026 08:09 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 11 Apr 2026 08:09 PM IST
सार

Movie Dacoit Box Office Collection Day 2: शुक्रवार को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई। इसका हिंदी वर्जन भी रिलीज किया गया है। क्या ‘धुरंधर 2’ की छप्परफाड़ कमाई के आगे ‘डकैत’ फिल्म कोई दमखम दिखा सकी है। जानिए, शनिवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Dacoit Day 2 Saturday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Movie Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ऐसे समय में रिलीज हुई, जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रखा है। यह फिल्म 24 दिन में ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, अब भी इसका जबरदस्त कलेक्शन जारी है। क्या ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला वीकेंड यानी शनिवार के दिन ‘डकैत’ कर सकी है? जानिए। 

Dacoit Day 2 Saturday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Movie Earning
फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘डकैत’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 4.51 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) कमाए हैं। जबकि पहले दिन इस फिल्म 6.55 करोड रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 11.06 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकेंड का फायदा अगर यह फिल्म उठा सकी तो अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। 

Dacoit Day 2 Saturday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Movie Earning
फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘डकैत’ के हिंदी वर्जन को कैसा मिला रेस्पॉन्स?
फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। इसके कुल कलेक्शन में हिंदी वर्जन की कमाई भी शामिल है। शनिवार को यानी दूसरे दिन ‘डकैत’ के हिंदी वर्जन ने 79 लाख रुपये बटोरे हैं। इस तरह देखा जाए तो बहुत अच्छा रेस्पॉन्स ‘डकैत’ को हिंदी पट्टी में नहीं मिला है। इसकी वजह कहीं ना कहीं ‘धुरंधर 2’ है। इन दिनों हिंदी पट्टी में यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dacoit Day 2 Saturday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Movie Earning
'डकैत' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
थ्रिलर और लव स्टोरी का मेल है ‘डकैत’
इस फिल्म में प्यार, धोखा, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी तारीफ की जा रही है। लीड रोल में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर हैं। इसमें प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Dacoit Day 2 Saturday Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Movie Earning
फिल्म 'डकैत' और 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ के आगे क्या है ‘डकैत’ का हाल? 
‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की कमाई की तुलना संभव नहीं है। दरअसल, ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 24वें दिन 8.97 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह ‘डकैत’ की कमाई से दोगुना है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई भी अब तक 1,064.39 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह 1000 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed