राजनीति में प्रवेश करने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रोक के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन अब रिलीज से पहले 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद मेकर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद अब पूरी इंडस्ट्री मेकर्स के सपोर्ट में उतर आई है और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जता रही है। इसी क्रम में अब सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया है।
'जन नायकन' के लीक होने पर समर्थन में उतरे रजनीकांत समेत कई दिग्गज, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Jana Nayagan Online Leak: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक होने के बाद अब पूरी इंडस्ट्री मेकर्स के सपोर्ट में उतरी है। जानिए चिरंजीवी से लेकर बाकी सितारों ने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने एक्स हैंडल पर रजनीकांत ने फिल्म के लीक होने को चौंकाने वाला और दर्दनाक बताया। उन्होंने सरकार से लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने का आग्रह किया। थलाइवा ने पोस्ट में लिखा, 'किसी ने जन नायकन फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया, जिससे लोगों को गहरा सदमा और पीड़ा हुई है। फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अपराधों को होने नहीं देना चाहिए।'
पायरेसी को खत्म करो, सिनेमा बचाओ
चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर 'जन नायकन' के लीक होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘जन नायकन का दुर्भाग्यपूर्ण लीक होना मुझे बहुत चिंतित करता है। सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर आधारित है। ऐसी घटनाएं हम सभी फिल्म निर्माताओं को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि हमारे क्रिएटिव काम की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। फिल्म की टीम के साथ मेरी संवेदनाएं और समर्थन हैं। आइए हम सभी सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने की जिम्मेदारी लें। पायरेसी को खत्म करो। सिनेमा बचाओ।’
The unfortunate leak of #Jananayagan is something that deeply concerns me.
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) April 10, 2026
Cinema is built on trust, effort, and the collective dreams of many.
Such incidents affect all of us in the industry and remind us how crucial it is to protect our creative work.
We stand one with KVN…
पायरेसी से बचें और मेहनत का सम्मान करें
चिरंजीवी के अलावा अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत पर जोर दिया। एक्टर ने लिखा, ‘हर फिल्म सैकड़ों लोगों के जुनून, खून-पसीने से बनती है। कृपया पायरेसी से बचें। कृपया सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार करें और फिल्म सिनेमाघरों में देखें। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिभा का सम्मान करें। मेहनत का सम्मान करें। उद्योग का सम्मान करें।’
वीडियो न देखें न ही शेयर करें
अभिनेता सिबी सत्यराज ने भी 'जन नायकन' के वीडियो लीक होने पर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा, ‘जन नायकन से फुटेज लीक होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और परेशान हूं। जिसने भी यह किया है, उसे फिल्म बनाने में लगने वाले पैसे, मेहनत का अंदाजा होना चाहिए। मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वीडियो न देखें और न ही उन्हें फैलाएं।’
Shocked and disturbed to hear about the footages being leaked from #Jananayagan! Whoever did this must understand all the money,effort and hard work involved in making a movie.Sincerely request everyone to refrain from watching and spreading the videos!🙏
— Sibi Sathyaraj (@Sibi_Sathyaraj) April 10, 2026